मुरादाबाद में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात सिपाही मनोज रस्तोगी केखिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म की तहरीर दी है। आराेप है कि सिपााही ने महिला के बेटी से भी दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पिछले करीब दस साल से सिपाही का पीड़ित महिला के घर पर आना-जाना था। दस साल पहले पति से विवाद के बाद महिला थाने गई थी। इसी दाैरान सिपाही की महिला से बातचीत हुई जिसके बाद दाेनाें के बीच बातें हाेती रही।
अब महिला ने कोतवाली बिजनौर में तहरीर देते हुए सिपाही पर आरोप लगाया है कि सिपाही ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी सिपाही ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। इस मामले में हेड कांस्टेबल मनोज रस्तोगी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376, 511, 504, 506 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत रिपाेर्ट दर्ज की है।