छह साल पहले हुर्इ थी शादी, इसके बाद से ही चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार शिवानी नामक लड़की की शादी छह साल पहले बिजनौर के हल्दौर थाने में गौरव चौहान से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन के बाद लड़की के साथ उसका पति गौरव दहेज़ के लिये मारपीट करने लगा। जिससे तंग आकर शिवानी के घर वालों ने पति और उनके घर वालों के खिलाफ दहेज़ का मुकदमा कर दिया। मुकदमे के बाद परिवार के कहने पर फैसला हो गया। जिसके बाद पति पत्नी को लेकर अपने घर चला गया था। मृतका के भाई ने बताया कि फैसला होने के कुछ दिनों बाद ही लड़की के साथ फिर से लड़के के घर वालों ने मारपीट शुरू कर दी। मृतक शिवानी ने इसका विरोध कर अपने घरवालों को फोन कर दिया।
फोन करने से नाराज था पति
मृतका के भार्इ का आरोप है कि उसके पति ने मारपीट की थी। इसकी जानकारी बहन से फोन पर दी। तो इसी बात से नाराज पति ने बीती रात शिवानी को घर की छत से नीचे फेंककर मौत के घाट उतार दिया। मृतका के मरने के बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना शिवानी के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे मृतका के घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर। फिलहाल आरोपी पति व उसके घरवाले फरार है। इस घटना को लेकर सीओ सिटी ने फोन पर जानकारी दी। घटना की जांच कराई जा रही है। मृतका की पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस को ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर मिली है।पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।