scriptजहरीला दाना डालकर 21 राष्ट्रीय पक्षी मोर व 8 तीतर का शिकार | 21 national birds peacock and 8 pheasant hunted by poisonous grain | Patrika News

जहरीला दाना डालकर 21 राष्ट्रीय पक्षी मोर व 8 तीतर का शिकार

locationबीकानेरPublished: Apr 08, 2020 11:52:04 pm

Submitted by:

Jai Prakash Gahlot

कोलायत तहसील के लोहिया गांव की घटना

जहरीला दाना डालकर 21  राष्ट्रीय पक्षी मोर व 8 तीतर का शिकार

जहरीला दाना डालकर 21 राष्ट्रीय पक्षी मोर व 8 तीतर का शिकार

बीकानेर/कोलायत। जिले में राष्ट्रीय पक्षी मोरों के शिकार की घटनाएं बढ़ रही है। चार महीने में यह तीसरी बढ़ी घटना सामने आई है। इस बार बुधवार को कोलायत तहसील के लोहिया गांव की रोही में जहरीला दाना डालकर 21 राष्ट्रीय पक्षी मोर, 8 तीतर व एक कमेडी का शिकार किया गया।
पक्षियों के शिकार की सूचना जीव रक्षा संस्था के धर्माराम बिश्नोई, घनश्याम, पेमाराम व डॉ. शिशपाल ने संस्था अध्यक्ष मोखराम धारणिया को दी। धारणिया ने शिकार की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी इकबाल सिंह मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम के मुताबिक जहरीला दाना खाना से पक्षियों की मौत हुई है। घटनास्थल से जहरीला दाना भी बरामद किया गया है। पक्षियों के शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा।
शिकारियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
मोखराम ने बताया कि जहरीला दाना डालकर शिकार करने का प्रयास किया गया है। वन विभाग मृत पक्षियों का पोस्टमार्टम करवाएं। शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें। जिले में मोरों के शिकार की बढ़ती घटनाएं चिंताजनक है।
कर रहे हैं जांच
लोहिया गांव की रोही में मोर, तीतर व कमेड़ी मृत मिली है। वन विभाग के अधिकारियों के साथ शवों को पशु चिकित्सालय भिजवाया है। शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा। इस मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विकास बिश्नोई, एसएचओ कोलायत
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो