script27  मीटर कपड़े से बनाया  25  फुट लम्बा व  12 फुट चौड़ा मास्क | 25 feet long and 12 feet wide masks made of 27 meters of cloth | Patrika News

27  मीटर कपड़े से बनाया  25  फुट लम्बा व  12 फुट चौड़ा मास्क

locationबीकानेरPublished: Apr 21, 2021 03:43:34 pm

Submitted by:

Vimal

कोरोना संक्रमण से बचाव और टीकाकरण का देगा संदेश

27  मीटर कपड़े से बनाया  25  फुट लम्बा व  12 फुट चौड़ा मास्क

27  मीटर कपड़े से बनाया  25  फुट लम्बा व  12 फुट चौड़ा मास्क

बीकानेर. शहर में कोरोना संक्रमितों के लगातार बढ़ रहे आकंडों के बीच अब आमजन को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक करना आवश्यक हो गया है। प्रशासन अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है। अब लिम्बा बुक होल्डर धर्मेन्द्र अग्रवाल और टेलर मास्टर सुरेन्द्र सोलंकी ने 25 फुट लंबा और 12 फुट चौड़ा मास्क तैयार किया है। इस मास्क के माध्यम से लोगों को कोरोना टीकाकरण, मास्क लगाकर रखने और सोशल डिस्टेंस की पालना सुनिश्चित करने का संदेश दिया जाएगा और लोगों को टीकाकरण को लेकर जागरूक किया जाएगा।

 

इस मास्क को तैयार करने में सहयोगी दिनेश गुप्ता के अनुसार इस मास्क को तैयार करने में 27 मीटर कपड़े का उपयोग किया गया है। इसे करीब छह घंटे की मेहनत से तैयार किया गया। टेलर मास्टर सुरेन्द्र सोलंकी धर्मेन्द्र अग्रवाल की भावनाओं का सम्मान करते हुए इसे निशुल्क तैयार करने में मदद की है। पेंटर मोना सरदार डूडी,अनिकेत कच्छावा, मुकेश जोशी, कमल किशोर, रामकुमार भादाणी व राजकुमार राजपुरोहित की ओर से इस मास्क पर कोरोना संक्रमण से बचाव के संदेश ‘दो सुई जिंदगी की’, ‘मास्क लगाकर रखे’, ‘सोशल डिस्टेंस की पालना करने’ आदि से संबंधित संदेश लिखे गए है। इस मास्क का प्रदर्शन बुधवार सुबह 10 .30 बजे जूनागढ़ के समक्ष होगा। भाजपा नेता महावीर रांका इस प्रदर्शन का उद्घाटन करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो