30 दिन में 25 की गई जान, 963 की हड्डियां टूटी
बीकानेरPublished: Jan 31, 2023 12:33:33 pm
30 दिन में 25 की गई जान, 963 की हड्डियां टूटी


30 दिन में 25 की गई जान, 963 की हड्डियां टूटी
- सड़क सुरक्षा का सच : निजी अस्पतालों में पहुंचे घायलों को शामिल करने पर बढ़ जाएगा आंकड़ा स्पॉट लाइट
बीकानेर. अंधाधुंध रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाना, बिना हेलमेट दुपहिया की सवारी और सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। इस लापरवाही का नतीजा है कि जिले में 30 दिन में 25 लोगों की जान सड़क हादसों में चली गई। जबकि 963 लोगों की हड्डियां टूटने पर ट्रोमा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती किया गया हैं। इनमें अधिकतर के शरीर में एक से ज्यादा फ्रैक्चर सामने आए हैं। निजी अस्पतालों में पहुंचे घायलों की संख्या इसमें शामिल नहीं है।
पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में जनवरी में इमरजेंसी और ट्रोमा विभाग में कुल 2555 घायल पहुंचे हैं। सभी सड़क हादसों में घायल होने पर उपचार के लिए लाए गए। घायलों में 53 ऐसे भी है जिनकी एक से पांच तक हड्डियां टूटी थी। महीने में 9 जने छत या ऊंचे स्थान से गिरकर घायल होने पर उपचार के लिए भर्ती हुए। इस लिहाज से प्रतिदिन औसतन 33 लोग घायल हुए हैं।