script

इसी माह भरेंगे संस्था प्रधानों के 407 पद

locationबीकानेरPublished: Oct 23, 2019 12:27:48 pm

Submitted by:

Ramesh Bissa

प्रधानाचार्यों की काउंसलिंग 25 को

407 posts of institution heads will be filled this month

इसी माह भरेंगे संस्था प्रधानों के 407 पद

बीकानेर.

शिक्षा विभाग में संस्था प्रधानों के रिक्त पद भरने की तैयारी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में इसकी कवायद शुरू हो गई है। इसमें विभागीय पदोन्नति समिति में चयनित प्रधानाचार्यों को काउंसलिंग से स्कूल आवंटित किए जाएंगे। चयन के बाद शेष रहे 407 प्रधानाचार्यों की काउंसलिंग २५ अक्टूबर को निदेशालय में होगी। इसके लिए वरीयता सूची जारी की गई है।
काउंसलिंग में दिव्यांग, विधवा, परित्यक्ता, गंभीर बीमारी से पीडि़त व महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। सुबह 8 से 9 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। वहीं 9:3० बजे से काउंसलिंग शुरू होगी। इसी दिन पदस्थापन आदेश जारी कर दिए जाएंगे। रिक्त पदों की सूची अभी जारी नहीं हुई है। गौरतलब है कि मई-जून में वर्ष 2019-20 की डीपीसी में चयनित प्रधानाचार्यों को पदस्थापन दिया गया था। उसके बाद 4-5 माह में प्रधानाचार्यों की सेवानिवृित्त होने से पद रिक्त हो गए थे।
तिथि बढ़ाई जाए

उधर, राजथान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने त्योहार के दिन काउंसलिंग कराने का विरोध किया है। संगठन के प्रदेश मंत्री रवि आचार्य ने काउंसलिंग की तिथि बढ़ाने की मांग की है।
खाली होंगे व्याख्याताओं के पद
प्रधानाचार्यों का पदस्थापन होने के साथ ही प्रदेशभर में ४०७ व्याख्याताओं के पद रिक्त हो जाएंगे। जो प्राधानाचार्य काउंसिंलग के लिए आएंगे, वो वर्तमान में व्याख्याता पद पर कार्यरत है। प्रदेश में पहले ही से ही व्याख्याताओं के पद खाली हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो