scriptनिगम दल की बड़ी कार्रवाई- इतने क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त | 43 quintal seized restricted polyethylene | Patrika News

निगम दल की बड़ी कार्रवाई- इतने क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

locationबीकानेरPublished: Mar 27, 2019 09:46:26 am

Submitted by:

Vimal

निगम दल ने कमला कॉलोनी क्षेत्र में की बड़ी कार्रवाई, घर और गोदाम से जब्त की पॉलीथिन

43 quintal seized restricted polyethylene

निगम दल की बड़ी कार्रवाई- इतने क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

बीकानेर . प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त करने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ४३ क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त किया। कमला कॉलोनी क्षेत्र में एक घर और पास स्थित गोदाम में कार्रवाई कर निगम दल ने ४२८० किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त किया। दर्जनों पैकेटों में भरे इस प्रतिबंधित पॉलीथिन की जब्ती की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। निगम स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कुमार व्यास के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान एक घर में बना रखे गोदाम में दर्जनों की संख्या में पैकेटों में भरी प्रतिबंधित पॉलीथिन मिली। निगम आयुक्त के निर्देशों पर की गई इस कार्रवाई के दौरान जब्त की गई पॉलीथिन को निगम भण्डार तक ले जाने के लिए निगम वाहनों को कई चक्कर निकालने पड़े।
अब तक ६० क्विंटल पॉलीथिन जब्त
निगम की ओर से चलाए जा रहे पॉलीथिन जब्ती के विशेष अभियान के तहत गठित दल ने शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर करीब ६० क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त किया है। निगम आयुक्त के अनुसार दुकानों-प्रतिष्ठानों से करीब ढाई लाख रुपए कैरिंग चार्ज के रूप में वसूले हैं। कमला कॉलोनी क्षेत्र में की गई कार्रवाई में निगम दल में नेक मोहम्मद, सुभाष तेजी, शिवशंकर चांवरिया, कमल चांवरिया, कपिल कुमार जैदिया, अमित तेजी, विक्रम कुमार, सुनील चांवरिया, सुनील जावा सहित होमगार्ड के जवान और निगम कर्मचारी शामिल रहे।
जारी रहेगी कार्रवाई
निगम प्रतिबंधित पॉलीथिन की जब्ती को लेकर गंभीर है। पॉलीथिन जब्ती के लिए गठित विशेष दल की ओर से निरन्तर कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रदीप के गवांडे, आयुक्त, नगर निगम बीकानेर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो