script

कृषि विवि में प्राध्यापकों के 50 पद रिक्त

locationबीकानेरPublished: Jan 14, 2018 01:12:48 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय में स्वीकृत कुल 60 पदों में से 10 पदों पर भर्ती की गई है।

बीकानेर . स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय में स्वीकृत कुल 60 पदों में से 10 पदों पर भर्ती की गई है। इनमें छह पद सहायक प्राध्यापक, तीन पद मृदा विज्ञानिक तथा एक पद पशु विज्ञान भरा गया है। अब विभिन्न संकायों में 50 शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी है।
अभी कृषि विवि में विभिन्न संकायों में लगभग आधे पद रिक्त चल रहे हैं। इससे कृषि अनुसंधान एवं आईसीएआर की परियोजनाओं के कार्य प्रभावित हो रहा है। राज्य सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बाद आईसीएआर के कार्यक्रम समन्वयक के सात पद तथा विषय विशेषज्ञों के 18 पदों समेत विभिन्न संकायों में सहायक प्राध्यापकों के पद भरे जाएंगे।
चल रही भर्ती प्रक्रिया
विवि में टीचिंग के कुल 60 पदों की स्वीकृति मिली थी। इसमें पहले चरण में 10 पदों पर भर्ती कर दी गई है। शेष पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य सरकार को भर्ती की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी शेष पदों पर भर्ती की कार्रवाई कर दी जाएगी।
प्रो. बीआर छींपा, कु लपति।
डूंगर कॉलेज में सर्वेक्षण उपकरणों पर कार्यशाला
बीकानेर. राजकीय डूंगर महाविद्यालय उद्यमिता एवं रोजगार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शनिवार को डूंगर कॉलेज के भूगर्भ विभाग में अत्याधुनिक सर्वेक्षण उपकरणों की कार्यशाला हुई। कार्यशाला का उद्घाटन उपाचार्य डॉ. सतीश कौशिक ने किया।
वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. शिशिर शर्मा ने विद्यार्थियों को इन उपकरणों की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। भूगर्भ वैज्ञानिक सारांश श्रीवास्तव ने बताया कि इन उपकरणों की सहायता से दूरस्थ स्थान पर स्थित भवन आदि के मापन एवं धरातल पर सटीक गुणवत्ता की जांच की जा सकती है।
प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. देवेश खण्डेलवाल ने बताया कि कार्यशाला में टोटल स्टेशन थीयोडोलाइट, जीपीएस, डम्पी लेवल इत्यादि उपकरणों की कार्यप्रणाली पर विस्तार से विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करवाया गया। इस अवसर पर डॉ. ए.के.यादव, डॉ. बी.एल.शर्मा, डॉ. नवदीप सिंह, डॉ. देवेश सहारण, डॉ. संदीप मेहला, डॉ. जे.एस. आचार्य, मीडिया प्रभारी डॉ. राजेन्द्र पुरोहित एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो