scriptकांग्रेस के इस नेता के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला हुआ दर्ज, पढ़े पूरी खबर | A case of obstruction against the Congress leader in the state | Patrika News

कांग्रेस के इस नेता के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला हुआ दर्ज, पढ़े पूरी खबर

locationबीकानेरPublished: Jan 21, 2018 09:19:06 am

Submitted by:

dinesh kumar swami

नगर निगम में हंगामा करने और राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।

congress

congress

बीकानेर . नगर निगम आयुक्त निकया गोहाएन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोपाल गहलोत और अन्य कार्यकर्ताओं पर नगर निगम में हंगामा करने और राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। आयुक्त ने रिपोर्ट में बताया कि गोपाल गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता 18 जनवरी को दोपहर करीब दो बजे नगर निगम कार्यालय आए और महापौर के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाई।
इसके अलावा उन्होंने निगम परिसर में खड़े वाहनों में तोडफ़ोड़ का प्रयास भी किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक केदारलाल को सौंपी गई है। गौरतलब है कि शहर कांग्रेस की ओर से कलक्ट्रेट पर गोसंरक्षण व जनसमस्याओं को लेकर धरना दिया जा रहा है।
डरने वाले नहीं
कांग्रेस के गोवंश और जनसमस्याओं को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को कुचलने के लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन तैयार है। सरकार चाहे हमें गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दे, हम डरने वाले नहीं है। हम नगर निगम कार्यालय गए और अपनी बात रखी, लेकिन महापौर से अभद्र व्यवहार नहीं किया।
गोपाल गहलोत, कांग्रेस नेता
‘प्रशासन की नींद उड़ाओ अभियान’
बीकानेर. गोसंरक्षण एवं जनसमस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस का कर्मचारी मैदान में धरना शनिवार को चौथे दिन जारी रहा। धरने के दौरान कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता निगम आयुक्त की ओर से दर्ज करवाए गए मामले पर आक्रोशित दिखाई दिए।
धरने में कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत ने कहा कि भाजपा गोसंरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस को मिल रहे समर्थन से बौखलाई हुई है। शांतिपूर्ण आन्दोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि निगम आयुक्त व महापौर झूठ बोल रहे हैं। दोनों का आमजन की पीड़ा से कोई सरोकार नहीं है।
घबराई सत्ताधारी पार्टी
शहर अध्यक्ष गहलोत ने कहा कि निगम आयुक्त की ओर से सत्ता के दबाव में दर्ज कराया मामला साबित करता है कि कांग्रेस से सत्ताधारी पार्टी घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में ‘प्रशासन की नींद उड़ाओ’ अभियान चलाया जाएगा। फिरोज भाटी के अनुसार धरने के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर समर्थन जताया।
धरने को सुरेन्द्रपाल शर्मा एडवोकेट, शिवलाल गोदारा, जेपी चंदेलिया, आनन्द सिंह सोढ़ा, पार्षद जावेद पडि़हार व नन्दलाल जावा आदि ने सम्बोधित किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्षद धरने में शामिल हुए। कई संस्थाओं व संगठनों, समितियों ने धरने का समर्थन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो