script

एक महीने से अस्पताल में लड़ता रहा अपनी जिंदगी की जंग लेकिन स्वाइन फ्लू ने ले ली जान

locationबीकानेरPublished: Oct 15, 2017 08:24:17 am

Submitted by:

dinesh kumar swami

आरएएस अधिकारी की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। वे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। उनका एक सप्ताह से दिल्ली में स्वाइन फ्लू का उपचार चल रहा था।

swine flu

स्वाइन फ्लू

बीकानेर/भरतपुर. आरएएस अधिकारी बुधराम मीणा की शनिवार को स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। वे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। राज्य सरकार ने हाल ही मीणा को बीकानेर जिला रसद अधिकारी के पद पर लगाने के आदेश जारी किए थे, लेकिन बीमारी के चलते वे पदभार ग्रहण नहीं कर पाए। उनका एक सप्ताह से दिल्ली में स्वाइन फ्लू का उपचार चल रहा था।
धौलपुर उपखण्ड अधिकारी मनीष फौजदार ने बताया कि आरएएस मीणा धौलपुर जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत थे, जिनका हाल ही बीकानेर में जिला रसद अधिकारी पद पर स्थानांतरण हुआ था। वे करीब एक माह से बीमार थे और उनका जयपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
गम्भीर हालत में उन्हें एक सप्ताह पहले दिल्ली रेफर किया गया था। वहां उपचार के दौरान शनिवार दोपहर 3:30 बजे उनका देहावसान हो गया। मीणा का शनिवार शाम 5:30 बजे उनके पैतृक गांव रीछौली (उच्चैन) में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
फर्जी कंपनी बनाकर लाखों की ठगी
बीकानेर. फर्जी कंपनी बनाकर लाखों की ठगी करने से जुड़े एक मामले में शनिवार को व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज हुआ। प्रताप बस्ती निवासी मुकेश वाल्मिकी ने अपने तीन साथियों के साथ रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि शंकरलाल गुजराती ने महर्षि वाल्मिकी कल्याण संस्थान बनाकर उससे हमको जोड़ा और कहा कि यह संस्था के किसी भी सदस्य के घर में विवाह होने की स्थिति में तीन लाख और असामयिक मौत की स्थिति में डेढ़ लाख रुपए देती है
लेकिन जब मेरे घर में ऐसा काम पड़ा तो संस्थान ने राशि देने से इंकार कर दिया। वाल्मिकी ने बताया कि उन्होंने अब तक 27 हजार 300 रुपए संस्था में जमा करवा दिए हैं। मुकेश के साथ प्रकाश वाल्मिकी व प्रदीप चांगरा ने अलग अलग 18 हजार 900 रुपए तथा अशोक वाल्मिकी ने 5400 रुपए जमा करवाने की बात कही है। परिवादियों ने आरोप लगाया है संस्थान के शंकरलाल गुजराती, प्रेमरतन पंडित व रेखा देवी जावा ने धोखाधड़ी कर रुपए हड़प लिए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो