बीकानेर

टोल नाके को कब्जे में लेने का आरोप

४०-५० लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेरFeb 24, 2019 / 02:41 pm

Ramesh Bissa

बीकानेर . जैसलमेर रोड स्थित टोल नाके को कब्जे में लेने और काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में ४०-५० लोगों के खिलाफ शनिवार को नाल थाने में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने मौके की जांच कर वीडियो फुटेज देखे हैं। टोल नाका २० फरवरी को रात करीब दस बजे बाद शुरू हुआ था।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ टोल नाका ऑपरेशन हैड उदय गोविन्दराव शिंदे ने रिपोर्ट दी है। उसने रिपोर्ट में बताया कि २१ फरवरी को दोपहर करीब दो बजे ६-७ लोग टोल नाके पर आए और अपशब्द कहते हुए अभद्र व्यवहार करने लगे। इसके बाद ४०-५० लोगों का समूह एक साथ आया और कर्मचारियों को टोल छोडऩे का कहने लगे। टोल कर्मचारियों ने जब लोगों से एेसा नहीं करने का कहा तो वे झगडऩे लगे। शिंदे ने बताया कि समूह में पहुंचे लोगों ने टोल को अपने नियंत्रण में ले लिए और तीन-चार घंटे गाडि़यों बिना टोल जाने दिया। एेसे में इरकॉन कम्पनी को करीब तीन से चार लाख रुपए का नुकसान हुआ। शिंदे ने नाल पुलिस को वीडियो फुटेज की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.