शराब ठेकों का औचक निरक्षण 18 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई
बीकानेरPublished: Oct 11, 2019 11:02:47 pm
वित्त सचिव राजस्व के निर्देश पर प्रदेशभर में एक साथ हुई कार्रवाई
Lockdown में बढ़ गई शराब तस्करी, आउटर में कोचिए और शहर में दे रहे घर पहुंच सेवा
बीकानेर. प्रदेश में शराब की दुकानों पर एमआरपी से अधिक राशि वसूलने की शिकायतें मिलने के बाद शुक्रवार को प्रदेशस्तर पर कार्रवाई की गयी। प्रदेश के सात जिलों में शुक्रवार रात को एक साथ कार्रवाई कर कई दुकानों पर तय दर से अधिक राशि ठेके पर वसूलना पाया गया। तय दर से अधिक राशि वसूलने वाली दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।यह कार्रवाई वित्त सचिव राजस्व डाॅ. पृथ्वी के निर्देश पर चलाया गया।