रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीज को देररात कोरोना आईसीयू डी वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया। एससपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. शैतानसिंह राठौड़ ने बताया कि सोमवार को 20 वर्षीय महिला की जांच पॉजिटिव आई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार यह महिला चार दिन पहले रानीसर बास में नूरानी मस्जिद के पास एक मकान में ठहरे 11 दिल्ली जमात से आए लोगों में शामिल हैं।
पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीके बैरवाल ने बताया कि रविवार को आईसोलेशन वार्ड में 145 मरीज भर्ती हैं। इनमें 14 नए मरीज शामिल हैं। 82 सैम्पल और जांंच के लिए भेजे गए हैं। वार्ड में भर्ती 54 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में कोरोना वार्ड में 19 मरीज भर्ती है। इनमें नौ चूरू जिले के और 10 बीकानेर के हैं। कोरोना से एक महिला की मौत हो चुकी हैं।