मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि शुक्रवार सुबह ६५ वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टी हुई है। हालांकी इस महिला की मौत होने के बाद रिपोर्ट आई है। यह हुसैनी मस्जिद के पास रहने वाली है। इस मरीज के साथ ही बीकानेर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या ३७० हो गई है। कोरोना अब तक १७ लोगों की जान ले चुका है।
दस पुलिसकर्मी क्वारेंटीन
दो दिन पहले नयाशहर पुलिस ने एक युवक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। इसके बाद थाने के करीब १० पुलिस कर्मचारियों को क्वारेंटीन किया गया है। इससे पहले गुरुवार को एक सब्जी वाला और एक रसद विभाग का कार्मिक पॉजिटिव आ चुके हैं।