बीकानेर

ई-मित्र केन्द्रों पर मनमानी वसूली, 21 के खिलाफ हुई कार्रवाई

bikaner news – Arbitrary recovery at e-Mitra centers, action taken against 21

बीकानेरAug 04, 2021 / 09:12 pm

Jaibhagwan Upadhyay

ई-मित्र केन्द्रों पर मनमानी वसूली, 21 के खिलाफ हुई कार्रवाई

बीकानेर.
ई- मित्र केन्द्रों पर मनमानी कीमत वसूलने की शिकायतें मिलने के बाद जिला प्रशासन ने 147 ई-मित्र केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया तो हकीकत सामने आ गई। इनमें से 21 ई-मित्र संचालकों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न शिकायतों के बाद जिला व ब्लॉक मुख्यालय के 147 ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
इनमें से 21 ई-मित्र केन्द्रों पर सबसे अनदेखी की जा रही थी। अधिकतर संचालकों ने ई-मित्र केन्द्र पर वसूले जाने वाले शुल्क की जानकारी तक नहीं दे रखी थी। सिंह ने बताया कि सरकारी योजनाओं में आवदेक के मोबाइल नम्बर, मेल आइडी व अन्य जानकारियां सही तरीके से फीड करने के निर्देश दिए। जिससे आवेदक को अनावश्यक परेशानी ना हो। उन्होंने स्थानीय सेवा प्रदाता को ई मित्रों को रेट लिस्ट उपलब्ध करवाने व लगाने के लिए निर्देशित किया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी जिले के विभिन्न स्थानों पर संचालित ई-मित्र केन्द्रों के खिलाफ विभाग को शिकायतें मिली थी, जिसके बाद संबंधित ई-मित्र संचालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई, लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रही।

Home / Bikaner / ई-मित्र केन्द्रों पर मनमानी वसूली, 21 के खिलाफ हुई कार्रवाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.