scriptकेन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को दिखाए काले झंडे | Arjun Ram Meghwal : Bikaner Congress Protest Against Arjun Ram Meghwal | Patrika News

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को दिखाए काले झंडे

locationबीकानेरPublished: Jan 21, 2020 02:04:27 pm

Submitted by:

Atul Acharya

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को दिखाए काले झंडे

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को दिखाए काले झंडे

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को दिखाए काले झंडे

बीकानेर. नगर निगम में सड़कों की सफाई के लिए खरीदी गई नई रोड स्विपिंग मशीन का उद्घाटन करने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का भारी विरोध हुआ। कांग्रेस पार्षदों ने निगम परिसर में मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को काले झंडे दिखाए व जमकर नारेबाजी की। पार्षद जावेद पडि़हार, अंजना खत्री व शिव शंकर बिस्सा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद पहले मंत्री की गाड़ी के आगे बैठ गए व नारेबाजी की। जब मंत्री मेघवाल निगम कार्यालय से बाहर निकले तो कांग्रेस पार्षदों ने मंत्री को काले झंडे दिखाए व एक बार गाडी को आगे नहीं बढऩे दिया।
मौके पर मौजूद भाजपा पार्षदों व होमगार्ड के जवानों ने किसी प्रकार कांग्रेस पार्षदो को पीछे करने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस पार्षद अंजना खत्री मंत्री की गाडी के आगे फिर बैठ गई। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों व कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई। भारी विरोध व काले झंडे दिखाने को देखते हुए मंत्री मेघवाल की गाडी निगम के दूसरे गेट से बाहर निकली। मंत्री के निगम से जाने के बाद भी कांग्रेस पार्षदों का विरोध जारी रहा।

इस बात का विरोध
कांग्रेस पार्षद जावेद पडि़हार ने बताया कि निगम की ओर से खरीदी गई रोड स्विपिंग मशीन के उद्घाटन का कार्यक्रम सरकारी है। लेकिन इसकी जानकारी सभी पार्षदों को नहीं दी गई। यह कार्यक्रम सरकारी नहीं होकर निजी हो गया। पडिहार के अनुसार गंदगी व कचरे से लोग परेशान है। केन्द्रीय मंत्री व महापौर केवल उद्घाटन कार्यक्रमों में व्यस्त है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो