scriptकेन्द्रीय मंत्री ने दिखाई रोड स्विपिंग मशीन को हरी झंडी | Arjunram Meghwal - gave the green signal to the road switching machine | Patrika News

केन्द्रीय मंत्री ने दिखाई रोड स्विपिंग मशीन को हरी झंडी

locationबीकानेरPublished: Jan 21, 2020 11:45:38 pm

Submitted by:

Vimal

इस मशीन से सडक़ों की सफाई कम समय में अधिक हो सकेगी

केन्द्रीय मंत्री ने दिखाई रोड स्विपिंग मशीन को हरी झंडी

केन्द्रीय मंत्री ने दिखाई रोड स्विपिंग मशीन को हरी झंडी

बीकानेर.शहर की सडक़ों की सफाई के लिए नगर निगम की ओर से खरीदी गई रोड स्विपिंग मशीन को मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि बीकानेर साफ-सुथरा बने हम सभी का यही प्रयास है।
सभी के सहयोग से ही यह कार्य संभव है। उन्होंने कहा कि इस मशीन से सडक़ों की सफाई कम समय में अधिक हो सकेगी। स्वच्छता रैंकिंग में सुधार हो इसके प्रयास चल रहे है। महापौर सुशीला कंवर ने कहा कि बीकानेर सबसे स्वच्छ और सुंदर बने इसके लिए नगर निगम सतत प्रयास कर रहा है। सफाई व्यवस्थाओं को और सुदृढ किया जा रहा है। उपकरणों की खरीद हुई है। निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ शहरवासियों का सहयोग मिल रहा है।
इस अवसर पर भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित, पार्षद दुलीचंद सेवग, प्रदीप उपाध्याय सहित निगम कर्मचारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। निगम की ओर से खरीदी गई यह रोड स्विपिंग मशीन दूसरी है। इससे पहले एेसी ही मशीन निगम खरीद चुका है। इस मशीन पर करीब ५५ लाख रुपए की लागत आई है। इस मशीन से शहर की बड़ी व चौडी सडक़ो सहित मुख्य मार्गो, रेलवे ओवर ब्रिज आदि पर सफाई कार्य मशीन से हो सकेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो