बीकानेर

महाजन के धोरों में सर्दी के बीच हजारों सैनिकों का युद्धाभ्यास खडग़शक्ति

Army exercise in bikaner rajasthan: धोरों में सर्दी और कोहरे में युद्ध के दौरान दुश्मन को धूल चटाने की तैयारी के लिए ऐसे अभ्यास करती सेना

बीकानेरJan 19, 2020 / 02:06 pm

dinesh kumar swami

महाजन के धोरों में सर्दी के बीच हजारों सैनिकों का युद्धाभ्यास खडग़शक्ति

बीकानेर. महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना का शीतकालीन युद्धाभ्यास खडग़शक्ति (khadag shakti) चल रहा है। इसमें करीब 20 हजार सैनिक भाग ले रहे हैं। रेतीले धोरों में सर्दी और कोहरे में युद्ध के दौरान दुश्मन को धूल चटाने की तैयारी के लिए ऐसे अभ्यास सेना करती है। युद्धाभ्यास के दौरान सैनिक मौसम की विषम परिस्थितियों के अनुसार खुद को तैयार करने और युद्ध कौशल को परख रहे है।
अम्बाला स्तिथ 2 स्ट्राइक कोर के सैनिक युद्धाभ्यास में शामिल हुए है। युद्धाभ्यास में जहां करीब 400 टैंक का उपयोग हो रहा है वहीं करीब 20 हजार सैनिक सर्दी में युद्ध कौशल के लिए खुद को तैयार कर रहे है। महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज विश्व सर्वश्रेष्ठ सैन्य अभ्यास नीड मानी जाती है। एशिया की तो सबसे बड़ी सैन्य फिल्ड फायरिंग रेंज है। बीस दिन चलने वाले इस अभ्यास में कई सैन्य हथियार काम में लिए जा रहे है।
बॉर्डर पर चल रहा है ऑपरेशन सर्द हवा
उधर भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ का विशेष सतर्कता का ऑपरेशन सर्द हवा 16 जनवरी को शुरू हो चुका है जो 30 जनवरी तक चलेगा। प्रदेश से सटे पाकिस्तान से लगती 1037 किमी बॉर्डर पर जवानों के साथ अफसर भी रात को निगरानी कर रहे है।

Home / Bikaner / महाजन के धोरों में सर्दी के बीच हजारों सैनिकों का युद्धाभ्यास खडग़शक्ति

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.