scriptकप्तान बदलते ही अब फिर दिखने लगी सख्ती | As soon as the captain changed, now he started again | Patrika News

कप्तान बदलते ही अब फिर दिखने लगी सख्ती

locationबीकानेरPublished: Jul 09, 2020 07:02:50 am

Submitted by:

Jai Prakash Gahlot

शहर के सटते राजमार्गों से आने वाले हर वाहन की चेकिंगशहर में जगह-जगह तैनात पुलिस कार्मिक

कप्तान बदलते ही अब फिर दिखने लगी सख्ती

कप्तान बदलते ही अब फिर दिखने लगी सख्ती

बीकानेर। शहर में पिछले कई दिनों से लॉकडाउन की पालना को लेकर ढिलाई बरत रही पुलिस एक बार फिर कप्तान बदलने के साथ ही सक्रिय दिखने लगी है। गुरुवार को शहर में जगह-जगह पुलिस की सख्ती नजर आई। राजमार्गों से लेकर शहर के चौराहों पर पुलिस ने मोर्चा संभाले रखा।

अनलॉक डाउन-2 में लोगों के बीच कम्युनिटी स्प्रेड बढ़ गया है। बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है। कहीं भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। 70 फीसदी से ज्यादा लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। मोटरसाइकिल पर अब तीन लोग सवारी करने लगे हैं। शादी में भी लोगों की तय संख्या का पालन नहीं किया जा रहा है।
संक्रमण की बढ़ रही है आशंका
पहले किसी मोहल्ले में कोई संक्रमित आता तो वह पूरा एरिया सील कर दिया जाता था। आवागमन पर पूरी तरह रोक थी लेकिन अब अनलॉक-२ में ऐसा कुछ भी नहीं है। पॉजिटिव मरीज के घर के सदस्यों तक की जांच के लिए सक्रिय रहता था। अब लोगों को अपने हाल पर छोड़ा जा रहा है। दुकानों को बंद करने का समय निर्धारित होने के बावजूद दुकानें देर तक खुलती है। रात दस से सुबह पांच बजे तक कफ्र्यू के आदेश होने के बावजूद उसकी पालना नहीं हो रही। बाजारों में भीड़ पहले की तरह नजर आने लगी है। वर्तमान परिस्थितियां में कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा और बढ़ गया है।
पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक लॉकडाउन से अब तक ५५ हजार ३३० वाहनों के चालान किए तथा २८१२ वाहनों को सीज किया गया है। अकेले जून माह में बिना मास्क वाले ८१० लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
……….

लॉकडाउन के अनलॉक होने के बाद जो लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ सख्ती से निबटा जाएगा। जिले के सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतें। रात्रिकालीन गश्त बढ़ाए।
प्रहलादसिंह कृष्णियां, पुलिस अधीक्षक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो