scriptमुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बीकानेर में चुनावी सभा, कहा झूठ बोलने वाली सरकार का करो सफाया | Ashok Gehlot election rally in Bikaner | Patrika News

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बीकानेर में चुनावी सभा, कहा झूठ बोलने वाली सरकार का करो सफाया

locationबीकानेरPublished: Apr 18, 2019 08:13:09 pm

Submitted by:

Atul Acharya

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बीकानेर में चुनावी सभा, कहा झूठ बोलने वाली सरकार का करो सफाया

Ashok Gehlot election rally in Bikaner

अगर कांग्रेस ने 70 साल में कुछ नहीं किया तो आप मोदीजी को वोट दो- गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बीकानेर में चुनावी सभा, कहा झूठ बोलने वाली सरकार का करो सफाया

बीकानेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा हकीकत यह है कि कांग्रेस ने पिछले 70 साल में जितना विकास करवाया है, उतना किसी भी पार्टी ने नहीं करवाया। उन्होंने कहा कि झूठ बोलने वाली सरकार को उखाड़ फैंकने का अब वक्त आ गया है। गहलोत गुरुवार को बीकानेर में हुई जनसभा में लोकसभा प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल के समर्थन में बोले रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भय के माहौल में जी रही है। किसानों के काम नहीं हो रहे।
गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेशों में हुए मान सम्मान पर कहा कि एेसा सम्मान चालीस साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी मिलता था। लेकिन उन्होंने कभी इस चीज को नहीं भुनाया। गहलोत ने नोटबंदी, जीएसटी और पुलवामा हमले को केन्द्र सरकार की विफलताएं गिनाई। गहलोत के साथ उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, राजस्थान विधानसभा के पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, जलदाय मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, लोकसभा प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल आदि उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो