- टूटी हुई है रिकॉर्ड रूम की दीवारें।
- विवाह पंजीयन से संबंधित पत्रावलियां, कर्मचारियों से संबंधित दस्तावेज आदि भी इसी कक्ष में हैं, जो छत से टपक रहे पानी में भीग कर खराब हो रहे हैं।
- हर रोज कर्मचारी बस्तों में रखे रिकॉर्ड को इधर-उधर कर भीगने से बचाने का प्रयास करते हैं, इसके बावजूद कई बस्तों में रखा रिकॉर्ड भीग गया है और खराब होने की स्थिति में है।
- रिकार्ड रूम में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों और फाइलों को निगम कर्मचारी चाह कर भी खराब होने से बचा नहीं पा रहे हैं।
- नगर निगम शहर में छत से टपक रहे पानी के कारण निगम का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भीग कर नष्ट हो रहा है, लेकिन निगम अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।