scriptगणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की आशंका के बीच पाकिस्तानी नोट सहित मिले गुब्बारे, मचा हड़कंप | Balloon with Pakistan notes | Patrika News

गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की आशंका के बीच पाकिस्तानी नोट सहित मिले गुब्बारे, मचा हड़कंप

locationबीकानेरPublished: Jan 26, 2018 09:27:45 am

Submitted by:

dinesh kumar swami

आतंकी हमले की आशंका के बीच महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के पास पाकिस्तानी रुपयों के साथ दो संदिग्ध गुब्बारे मिले।

Balloon with Pakistani notes

पाकिस्तानी नोट सहित मिले गुब्बारे

बीकानेर/महाजन. गणतंत्र दिवस पर किसी आतंकी हमले की आशंका के बीच महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के पास गुरुवार को पाकिस्तानी रुपयों के साथ दो संदिग्ध गुब्बारे मिले। इससे पुलिस एवं सेना की इंटेलिजेंस शाखा में हड़कंम मच गया।
महाजन रेंज एरिया से सटे रामसरा गांव की रोही में रामसरा निवासी राजपाल जाट को दो गुब्बारे हवा में उड़ते हुए दिखे। दोनों गुब्बारे आपस में धागे से बंधे थे वहीं इनके साथ दस रुपए का पाकिस्तानी नोट भी बंधा था। गुब्बारों में एक पीले व एक हरे रंग का था। दोनों पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ बताया जा रहा है।
युवक ने दोनों गुब्बारे पाकिस्तानी नोट सहित महाजन पुलिस को सौंप दिए है। महाजन सीआई विजेन्द्र कुमार सीला ने बताया कि रामसरा के पास मिले गुब्बारों की जांच की जाएगी। उसके बाद ही वास्तविक स्थिति का खुलासा हो सकेगा। रेंज एरिया के पास मिले संदिग्ध गुब्बारों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
गंभीर है मसला
भारत-पाक सीमा पर इन दिनों तनावपूर्व माहौल बना हुआ है। २६ जनवरी पर किसी आतंकी हमले की आशंका के कारण प्रदेशभर में हाईअलर्ट है। ऐसे में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के पास संदिग्ध गुब्बारे मिलने से मामला गंभीर है।
…हो सकती है शरारत
संदिग्ध गुब्बारों की पुलिस ने प्राथमिक जांच-पड़ताल कर ली है। इसके बाद पुलिस ने कुछ राहत की सांस ली है। पुलिस का मानना है कि यह किसी शरारती तत्व की कारगुजारी रही है। फिर भी इस मामले की पूरी बारीकी से जांच की जाएगी।
न्यायालय मनाएगा रजत जयंती समारोह
श्रीडूंगरगढ़. यहां न्यायालय स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह 27 जनवरी को होगा। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष महेन्द्रङ्क्षसह मान के अनुसार एसीजेएम न्यायालय परिसर में प्रात: साढ़े दस बजे होने वाले इस समारोह में मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग, विशिष्ट अतिथि न्यायाधिपति रामचन्द्रसिंह झाला होंगे।
अध्यक्षता जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार पारीक करेंगे। इसके साथ विधिक चेतना शिविर का आयोजन भी होगा। इस कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को न्यायाधीश मुकेश कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया तथा अभिभाषक संघ के सरंक्षक भरतसिंह राठौड़, सचिव ओमप्रकाश बारोटिया, ओमप्रकाश पंवार, मोहनलाल सोनी, पूनमचन्द मारू, सत्यनारायण प्रजापत, बाबूलाल दर्जी, लेखराम चौधरी, साजिद खान, के.के. पुरोहित व पुखराज तेजी को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो