scriptभारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने शहर में की सफाई | Bharatiya Janata Partys Janpriendhis cleared the city | Patrika News

भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने शहर में की सफाई

locationबीकानेरPublished: Sep 16, 2017 12:57:58 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में स्वच्छता अभियान शुरू किया।

BJP

भारतीय जनता पार्टी

बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान को जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य के नेतृत्व में यहां अम्बेडकर सर्किल पर सफाई कर शुरू किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. गोपाल जोशी, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, महापौर नारायण चौपडा, उपमहापौर अशोक आचार्य सहित शहर भाजपा पदाधिकारी, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभियान के तहत अम्बेडकर सर्किल पर जमा मिट्टी एवं गन्दगी को साफ किया गया। फव्वारों कि सफाई की गई। बाबा साहेब की प्रतिमा सहित पूरे सर्किल को पानी से धोया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से गांधी जयन्ती तक बीकानेर शहर में स्वच्छता अभियान, पौधरोपण अभियान, निशुल्क चिकित्सा शिविर सहित कई गतिविधियां होंगी। शुक्रवार के स्वच्छता अभियान में जिला महामंत्री मोहन सुराणा, पाबूदानसिंह राठौड, दाउलाल हर्ष, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, कुन्दन सोनी, चान्दरतन सांखला, सुरेश, शर्मा, सलीम भाटी आदि उपस्थित थे।
जिला स्तरीय किसान मेला 6 अक्टूबर को
बीकानेर. वेटरनरी विश्वविद्यालय, कृषि उपनिदेशक और पदेन परियोजना निदेशक ‘आत्मा’ के संयुक्त तत्वावधान में 6 अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रदर्शनी व किसान मेले का आयोजन होगा। इस संबंध में वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर छीपा ने बताया कि मेले का आयोजन वेटरनरी कॉलेज के छात्रावास मैदान में किया जाएगा।
इसमें पूरे जिले के किसान और पशुपालक भाग लेंगे। कुलपति सचिवालय में शुक्रवार को हुई अधिकारियों की बैठक में मेले के आयोजन के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। मेले के संयोजक वेटरनरी विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. एपी सिंह को बनाया गया है। बैठक में वेटरनरी कॉलेज के अधिष्ठाता प्रो. त्रिभुवन शर्मा, कृषि विभाग के उपनिदेशक बीआर कड़वा, प्रो. बीएन शृंगी, आत्मा के उप परियोजना निदेशक एमएल गोदारा और अमर सिंह, प्रो. आरएन कच्छवाहा सहित बैठक में कई अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के लिए कार्यकर्ता रवाना
बीकानेर. अखिल ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं कार्य समिति की बैठक में 16 एवं 17 सितंबर को अलवर की महावीर धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। बैठक में बीकानेर से जोधपुर प्रांत सह संगठन मंत्री मुकेश आचार्य के नेतृत्व में महानगर अध्यक्ष शिवकुमार व्यास, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष शिव शंकर स्वामी, महामंत्री नीरज सुथार तथा राजाराम सोनी रवाना हुए। दो दिवसीय इस बैठक मे अखिल भारतीय स्तर के अधिकारियों सहित भारत के समस्त प्रांतों के अध्यक्ष संगठन मंत्री, सचिव तथा महिला कार्यकर्ता भाग लेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो