मंत्री कविता चौपड़ा के अनुसार विश्व भारती संस्थान को 12 सिलाई मशीन भेंट की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया ने कहा कि गंगाशहर महिला मंडल सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहकर सेवा कार्य कर रहा है। इस दौरान 150 से अधिक बहने उपिस्थत रही व समाधि के दर्शन किए। कार्यक्रम में मधु देरासरिया, सरिता डागा, सुमन नाहटा, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान अध्यक्ष महावीर रांका, महामंत्री हंसराज डागा, जतन दुग्गड, किशन बैद, धर्मेंद्र डाकलिया, सभा उपाध्यक्ष रतनलाल छल्लानी, मिलाप चौपड़ा आदि उपिस्थत रहे।
नैतिकता के प्रचार प्रसार में समाधि स्थल संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका
तेरापंथ धर्मसंघ की कल्याण परिषद के कई सदस्यों ने रविवार को आचार्य तुलसी के समाधि स्थल पर पहुंचकर दर्शन कर जप-स्वाध्याय किया। इस अवसर पर संस्था शिरोमणी जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनसुखलाल सेठिया ने कहा कि नैतिकता का शक्तिपीठ मानव जाति और विशेष कर नैतिकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन कर सका है। उन्होंने कहा कि यहां के कार्यकर्ता निष्ठा के साथ इस कार्य में लगे हुए है।कल्याण परिषद संयोजक के.सी.जैन ने कहा कि नैतिकता का शक्तिपीठ आचार्य तुलसी के जिये गए जीवन की दिशा को जन जन तक पहुँचाने की दिशा में सार्थक प्रयास कर रही है।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल की राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम सेठिया ने विचार रखे। इस अवसर पर तीनों महानुभावों का संस्थान की ओर से सम्मान किया गया। संस्थान अध्यक्ष महावीर रांका और महामंत्री हंसराज डागा ने स्वागत भाषण और संस्थान के चल रहे आयामो और गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। आगन्तुक गणमान्य लोगो ने संस्थान के पदाधिकारी और सदस्यों के साथ पूरे समाधि स्थल परिसर का भ्रमण किया। विस्तार से जानकारी ली । इस अवसर पर भैरूदान सेठिया, धर्मेन्द्र डाकलिया, मनीष बाफना, जेठमल बोथरा, जतनलाल दूगड़, किशन बैद, मनोज सेठिया, के.डी.रांका, दीपक आंचलिया, राजेन्द्र पारख, ममता रांका और अन्य समाज के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।