राजस्थान के इस शहर में दीपावली पर होता है आग का खेल बन्नाटी
बीकानेरPublished: Nov 12, 2023 08:53:05 am
बन्नाटी में करीब छह फीट की लकड़ी के दोनों ओर जलती हुई आग के बीच खिलाड़ी बन्नाटी को कभी सिर के ऊपर से तो कभी पांव के नीचे से, पीठ की ओर घुमाकर हैरत अंगेज प्रदर्शन करते है।


राजस्थान के इस शहर में दीपावली पर होता है आग का खेल बन्नाटी
कहते है आग से खेलना हर किसी के लिए संभव नहीं होता है, लेकिन बीकानेर में दीपावली के अवसर पर युवाओं से बुजुर्ग तक न केवल आग से खेलते है बल्कि आग के साथ हैरत अंगेज प्रदर्शन भी करते है। रियासतकाल से बीकानेर में बन्नाटी खेल का आयोजन बारह गुवाड़ चौक में होता रहा है। बन्नाटी में करीब छह फीट की लकड़ी के दोनों ओर जलती हुई आग के बीच खिलाड़ी बन्नाटी को कभी सिर के ऊपर से तो कभी पांव के नीचे से, पीठ की ओर घुमाकर हैरत अंगेज प्रदर्शन करते है। इस दौरान पूरा चौक प्रांगण -बोलो वाह बन्नाटी वाह के स्वरों से गूंज उठता है।कुछ वर्षों पूर्व तक दीपावली के ही दिन बन्नाटी का प्रदर्शन होता था, अब दीपावली से एक दिन पहले इसका आयोजन हो रहा है।