scriptbikaner- bikaner Govardhan Puja | घर-घर गोवर्धन पूजा, रामा-श्यामा कर लिया आशीर्वाद | Patrika News

घर-घर गोवर्धन पूजा, रामा-श्यामा कर लिया आशीर्वाद

locationबीकानेरPublished: Oct 27, 2022 05:51:38 pm

Submitted by:

Vimal Changani

दीपोत्सव - घर-घर हुआ गोवर्धन पूजन,सुख समृद्धि की कामना

 

घर-घर गोवर्धन पूजा, रामा-श्यामा कर लिया आशीर्वाद
घर-घर गोवर्धन पूजा, रामा-श्यामा कर लिया आशीर्वाद

दीपोत्सव के तहत बुधवार को घर-घर गोवर्धन पूजा और रामा-श्यामा हुए। कुछ परिवारों में भाई बीज पर्व भी मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के ललाट पर कुमकुम अक्षत तिलक कर मुंह मीठा करवाया और भाइयों के निरोगमय जीवन और सुख समृद्धि की कामना की। इससे पहले सुबह घरों के मुख्य द्वार के आगे राती मिट्टी से बनाए गए गोवर्धन अनुकृति पर गोबर से गोवर्धन पर्वत की अनुकृति बनाकर विविध पूजन सामग्री से पूजन किया गया। घर-परिवार की महिलाओं ने सामूहिक रुप से पारम्परिक वस्त्र-आभूषणों से श्रृंगारित होकर गोवर्धन पूजन कर घर-परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। बुधवार को दिन भर रामा-श्यामा का दौर चला। वहीं घरों में धनतेरस के दिन से दीपदान का क्रम चल रहा है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.