scriptbikaner- bikaner nagar nigam | आय बढ़ रही न घट रही समस्याएं, अधिकारी-जनप्रतिनिधि व्यस्त, आमजन त्रस्त | Patrika News

आय बढ़ रही न घट रही समस्याएं, अधिकारी-जनप्रतिनिधि व्यस्त, आमजन त्रस्त

locationबीकानेरPublished: Sep 22, 2022 06:13:40 pm

Submitted by:

Vimal Changani

नगर निगम - टेंडर व सफाई कर्मचारियों के ट्रांसफर हुए प्रमुख, जनसमस्याओं पर चर्चा न राजस्व प्राप्ति के गंभीर प्रयास

 

आय बढ़ रही न घट रही समस्याएं, अधिकारी-जनप्रतिनिधि व्यस्त, आमजन त्रस्त
आय बढ़ रही न घट रही समस्याएं, अधिकारी-जनप्रतिनिधि व्यस्त, आमजन त्रस्त

नगर निगम में आमजन की जनसमस्याएं सबसे अंतिम पंक्ति में पहुंच गई है। निर्माण व विकास कार्यों के टेंडर तथा आए दिन हो रहे सफाई कर्मचारियों के एक वार्ड से दूसरे वार्ड में स्थानांतरण प्रमुख बन कर रह गए है। आमजन की समस्याओं पर न सदन में चर्चा हो रही है और ना ही निगम की आय बढ़ोतरी को लेकर गंभीर प्रयास नजर आ रहे है। आए दिन लाखों रुपए के टेंडर हो रहे है, लेकिन चल रहे कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग नजर नहीं आ रही है। महापौर और आयुक्त के बीच चल रहा मनमुटाव शहर के विकास में रोडा बन रहा है। िस्थति यह है कि आमजन की समस्याओं को लेकर निगम में पहुंच रहे पार्षद भी जनसमस्याओं का पूरा समाधान नहीं करवा पा रहे है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.