scriptचौंकाने वाले हो सकते हैं बीकानेर भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम | bikaner bjp president applications were submitted | Patrika News

चौंकाने वाले हो सकते हैं बीकानेर भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम

locationबीकानेरPublished: Dec 12, 2019 11:59:44 am

Submitted by:

Atul Acharya

भाजपा शहर और देहात जिलाध्यक्ष तथा प्रदेश प्रतिनिधि के लिए मिले आवेदनों को बुधवार को प्रदेश कार्यालय जयपुर में जमा करवाया गया।

चौंकाने वाले हो सकते हैं बीकानेर भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम

चौंकाने वाले हो सकते हैं बीकानेर भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम

बीकानेर. भाजपा शहर और देहात जिलाध्यक्ष तथा प्रदेश प्रतिनिधि के लिए मिले आवेदनों को बुधवार को प्रदेश कार्यालय जयपुर में जमा करवाया गया। शहर और देहात के सह चुनाव अधिकारियों ने आवेदन जयपुर प्रस्तुत किए। इसके बाद मुख्यालय स्तर पर जिलाध्यक्ष के नाम पर मंथन शुरू हो गया। संभावना जताई जा रही है कि शहर जिलाध्यक्ष का चौंकाने वाला कोई नाम सामने आएगा। शहर चुनाव सह प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि शहर जिलाध्यक्ष के लिए मिले 26 आवेदन और प्रदेश प्रतिनिधि के 13 आवेदन जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत एवं अनिल शुक्ला ने प्रदेश प्रबंधन समिति को सौंप दिए। समिति में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल को दस्तावेज सौंपे गए।

उधर, देहात भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रतिनिधि के लिए प्राप्त आवेदनों को चुनाव सह प्रभारी महेन्द्र सिंह सोढ़ी ने जयपुर में समिति को सौंप दिए। आवेदनों के आधार पर प्रदेश नेतृत्व की ओर से दोनों जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रतिनिधि का चयन किया जाएगा। मंडल चुनाव प्रभारी राघव शर्मा से प्रदेश पदाधिकारियों ने पुराना शहर और जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए भी बुधवार को विचार-विमर्श किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो