script

भाजपा की गांधी संकल्प पदयात्रा- महापुरुषों को नमन, स्वच्छता का संदेश

locationबीकानेरPublished: Oct 07, 2019 11:22:30 am

Submitted by:

Atul Acharya

bikaner news- भाजपा की गांधी संकल्प पदयात्रा के पांचवें दिन बीकानेर पूर्व विधानसभा के हृदय स्थल सादुलगंज के ग्रेजूएट हनुमानजी मन्दिर से शुभारम्भ करते हुए मेजर पूर्णसिंह सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, मॉर्डन मार्केट, तोलियासर भैंरूजी मन्दिर, प्रेमजी पोईन्ट, केईएम रोड, स्टेशन रोड, होटल वृंदावन, गोगागेट सर्किल, गंगाशहर पेट्रोल पम्प, कुम्भारों की मोड़, तेरापंथ भवन, मैन बाजार गंगाशहर, रामराज्य चौक भीनासर तक यात्रा की गई।

bikaner BJP's Gandhi Sankalp Padyatra

भाजपा की गांधी संकल्प पदयात्रा- महापुरुषों को नमन, स्वच्छता का संदेश

बीकानेर. भाजपा की गांधी संकल्प पदयात्रा के पांचवें दिन बीकानेर पूर्व विधानसभा के हृदय स्थल सादुलगंज के ग्रेजूएट हनुमानजी मन्दिर से शुभारम्भ करते हुए मेजर पूर्णसिंह सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, मॉर्डन मार्केट, तोलियासर भैंरूजी मन्दिर, प्रेमजी पोईन्ट, केईएम रोड, स्टेशन रोड, होटल वृंदावन, गोगागेट सर्किल, गंगाशहर पेट्रोल पम्प, कुम्भारों की मोड़, तेरापंथ भवन, मैन बाजार गंगाशहर, रामराज्य चौक भीनासर तक यात्रा की गई। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के नेतृत्व में 151 वोलियन्टर्स ने पदयात्रा कर स्वच्छता का संदेश दिया एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का आह्वान किया।
केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने आध्यात्मिक संस्थान प्रजापति ब्रह्मा कुमारी आश्रम से कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा प्रारम्भ की और गांधी के सपनों के भारत को साकार करने की बात कही। पदयात्रा का मेजर पूर्णसिंह सर्किल पर युवा मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी की अगुवाई में स्वागत किया गया। गंगाशहर में तेरापंथ महिला मंडल की ओर से यात्रा का स्वागत किया गया।
पदयात्रा में शहर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, महापौर नारायण चौपड़ा, भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, मण्डल अध्यक्ष अरूण जैन, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, दाऊलाल हर्ष, पाबूदान सिंह राठौड़, पुखराज चौपड़ा, डॉ. अशोक मीणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुरिमा सिंह, डॉ. मीना आसोपा, प्रमिला गौतम, सुषमा बिस्सा, विजयलक्ष्मी हिम्मतासर, शशी नैयर, अनिल शुक्ला, अखिलेष प्रताप सिंह, मुमताज अली भाटी, नृसिंह सेवग, नवरतन सिंह सिसोदिया, सम्पत पारीक, विक्रम सिंह भाटी, गोपाल अग्रवाल, मनीष सोनी, विष्णु पुरी, सलीम जोईया ध्वजवाहक रहे।
देहात भाजपा सक्रिय
पदयात्रा में भाजपा देहात के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए। देहात भाजपा जिला उपाध्यक्ष चम्पालाल गेदर, किशनाराम गोदारा, कुम्भाराम सिद्ध, एडवोकेट अशोक भाटी, रामरतन गोदारा, रामस्वरूप धायल, अर्जुन कड़वासरा उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो