scriptबीकानेर : छात्रसंघ चुनाव में नाम वापसी के बाद साफ हुई प्रत्याशियों की तस्वीर | Bikaner: candidates cleaned after withdrawal of name in stude | Patrika News

बीकानेर : छात्रसंघ चुनाव में नाम वापसी के बाद साफ हुई प्रत्याशियों की तस्वीर

locationबीकानेरPublished: Aug 24, 2019 09:40:57 am

Submitted by:

Jitendra

bikaner news : बीकानेर. छात्रसंघ चुनाव student union election के लिए शुक्रवार को नामांकन वापसी के दिन शहर के तीन कॉलेजों में एक भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। वहीं कई कॉलेजों व विवि में नामांकन खारिज भी हुए। इससे तीन विवि सहित सभी कॉलेजों में उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई। अध्यक्ष पद के लिए विवि में छह, डूंगर में सात, एमएस में दो उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

Bikaner: candidates cleaned after withdrawal of name in stude

बीकानेर : छात्रसंघ चुनाव में नाम वापसी के बाद साफ हुई प्रत्याशियों की तस्वीर

बीकानेर. bikaner. छात्रसंघ चुनाव student union election के लिए शुक्रवार को नामांकन वापसी के दिन शहर के तीन कॉलेजों में एक भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। वहीं कई कॉलेजों व विवि में नामांकन खारिज भी हुए। इससे तीन विवि सहित सभी कॉलेजों में उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई। अब अध्यक्ष पद के लिए महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में छह, डूंगर कॉलेज में सात और एमएस में दो उम्मीदवार मुकाबले में होंगे।
नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए जोर अजमाइश शुरू कर दी है। शहर के कई कॉलेजों में कई प्रत्याशी निर्विरोध भी रहे। देर शाम तक कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में समर्थन देने का दौर भी चला। छात्रसंघ के उम्मीदवारों ने कार्यालय का उद्घाटन करना शुरू कर दिया है। चुनाव 27 अगस्त को होगा।
नामांकन खारीज होने के डर से इकट्ठे हुए उम्मीदवार व कार्यकर्ता
महाराजा गंगासिंह विवि में अध्यक्ष पद के चार उम्मीदवार व उनके समर्थक नामांकन खारिज होने के डर से प्रशासनिक भवन के बाहर इकट्ठे हो गए। छात्रों ने बताया कि विवि के चुनाव अधिकारियों ने नामांकन के दौरान कहा था कि अगर महाविद्यालय से चुनाव लड़ा है तो दोबारा चुनाव नहीं लड़ सकते हो। एेसे में छात्रों ने कहा कि प्रदेश में कई प्रत्याशी महाविद्यालय से चुनाव लड़कर अब विश्वविद्यालय में चुनाव लड़ रहे हैं। इसको लेकर चारों निर्दलीय उम्मीदवार व उनके समर्थक एकत्र हो गए। बाद में उनका नामांकन खारिज नहीं हुआ तो सभी खुश हो गए। उसके बाद कई उम्मीदवार देशनोक करणीमाता मंदिर दर्शन के लिए चले गए।
बागियों की बैठक शुरू
शहर के विवि और महाविद्यालय में छात्रसंगठनों से नाराज प्रत्याशी अब अपने ही संगठन के खिलाफ मोर्चा खोलने को तैयार हैं।वे अब अन्य प्रत्याशियों को साथ जोड़कर अपने छात्रसंगठन के साथ दूसरे को हराने की बात कर रहे हैं। इसके लिए शुक्रवार शाम को बागी प्रत्याशियों की बैठकें शुरू हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि वे कई वर्षों से संगठन में कार्य कर रहे हैं, लेकिन पैसे नहीं होने से पैराशूटर को प्रत्याशी बनाया जा रहा है।
एनएसपी कॉलेज में निर्विरोध पैनल
नेहरू शारदा पीठ पीजी महाविद्यालय में छात्र संघ का निर्विरोध पैनल घोषित किया गया। जिसमें जितेन्द्र भादाणी अध्यक्ष, शिवराज प्रजापत उपाध्यक्ष, अशोक बिश्नोई महासचिव व शबाना बानो को संयुक्त सचिव घोषित किया है। वहीं बेसिक महाविद्यालय में महासचिव पद पर सतीश सोलंकी निर्विरोध चुने गए तो सेठ रावतमल बोथरा कन्या कॉलेज में संयुक्त सचिव पर मनीषा सोलंकी निर्विरोध चुनी गई। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित हुए।

तीन कॉलेजों में चुनाव नहीं
इस बार शहर के तीन कॉलेजों में चुनाव नहीं होंगे। इनमें बीजेएस रामपुरिया जैन लॉ कॉलेज, कीन कॉलेज और ज्ञान विधि महाविद्यालय शामिल हैं।कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इस बार इन कॉलेजों में छात्रों ने आवेदन नहीं किया था और कई छात्रों ने चुनाव नहीं करने की बात कही। छात्रों ने कहा कि
चुनाव से कॉलेजों में पढ़ाई बाधित होती है।
अब ये प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय
अध्यक्ष : श्रवणराम, प्रमोद विश्नोई, विकाससिंह राठौड़, सोनम कुमारी, एकता पारीक, महिपाल सिंह भाटी।
उपाध्यक्ष : हरिराम, मनराजसिंह भाटी, कन्हैयालाल, अजय शर्मा।
महासचिव : प्रीति व्यास, आनन्द किराडू, विरेन्द्र सुथार।
संयुक्त सचिव : शीतल पुरोहित, विष्णु सुथार, धर्मवीर।
राजकीय डूंगर महाविद्यालय
अध्यक्ष : अनन्या मिश्रा, काननाथ, कृष्णकुमार गोदारा, जितेन्द्र राठी, भूराराम मेघवाल, रविन्द्र कुमार सिगड़, राजेश कुमार।
उपाध्यक्ष : अजय कुमार, जेठाराम, दिनेश कुमार, दिनेश कुमार जाखड़, बाबूलाल, मिथुन कुमार मेघवाल, सुभाष मेघवाल।
महासचिव : किशनलाल सिद्ध, बीरबल कुमावत, मुकेश मेघवाल, रणवीरसिंह गोदारा, सुखाराम जाखड़।
संयुक्त सचिव : बलदेव चाहर, भवानीशंकर ओझा, शुभम खत्री व हेमन्त सियाग।
राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय
अध्यक्ष : तमन्ना पुरी व साक्षी राजपुरोहित।
उपाध्यक्ष : प्रियंकासिंह व सावित्री राजपुरोहित।
महासचिव : अंजली कंवर व ममता स्वामी।
संयुक्त सचिव: नीतू पंवार व सीमा स्वामी।
राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग
अध्यक्ष : नीरज कुमार बेनीवाल एवं विकास कुमार।
महासचिव : दिनेश कुमार यादव
संयुक्त सचिव: नरेश रॉयल
वेटरनरी विश्वविद्यालय
अध्यक्ष : निखिल पाल बाजिया और विक्रांत ओझा।

वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर
उपाध्यक्ष : धर्मराज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो