इसी के साथ लोगों ने घरों में ही होम थिएटर बनवाने भी शुरू कर दिए हैं। इसका असर भी बड़े पर्दे पर पड़ रहा है। इस पर ओटीटी पर रिलीज होने के साथ ही फि ल्म को देख सकते हैं। कोरोना के हालात सुधरने से फि र से इन सिनेमा घरों में दर्शकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। नई फिल्में भी रिलीज होने लगी हैं। जो दर्शकों को अपनी तरफ खीचेंगी, ऐसी उम्मीद है। सिनेमा घर के मालिकों ने भी दर्शकों को लुभाने के लिए नए-नए उपकरण लगाने शुरू कर दिए हैं।
संचालकों ने की तैयारी
सिनेमा घर संचालकों को उम्मीद है कि यह फि र से पुराने रंग में लौटेंगे, दर्शकों का रुझान बड़ी स्क्रीन की तरफ होगा। इसे लेकर सिनेमाघर संचालक अपने थिएटर को अपग्रेड भी कर रहे हैं। हॉल में नया प्रोसेसर, साउंड सिस्टम और नए पर्दे को लगाने का काम हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में कई बड़ी फि ल्में रिलीज होने पर हाउस फुल शो रहने लगेंगे।

कई थिएटर बंद, तो कहीं बन गया कॉम्प्लेक्स
शहर में पहले कई सिनेमा हॉल होते थे। इनमें गंगा थिएटर, मिनर्वा व प्रकाशचित्र सिनेमा हॉल पर ताले लगे हुए हैं। वही विश्वज्योति सिनेमा हॉल की जगह अब कॉम्प्लेक्स बन गया। ऐसे में अब सूरज टॉकीज और सिने मैजिक सिनेमा हॉल ही संचालित हो रहे हैं।

पिछले 6 महीनों में सिनेमा हॉल में दर्शक महीना दर्शक
अगस्त 12987 सितम्बर 7449
अक्टूबर 3393 नवम्बर 17017
दिसंबर 41327 जनवरी 25948
(यह आंकड़े सूरज टॉकीज के हैं) इनका कहना है
ओटीटी पर कोई लगाम नहीं है। फि ल्म देखने के शौकीन आज भी बड़ी स्क्रीन को पसंद करते हैं। आने वाले समय में फि र से दर्शक आएंगे। पूरी उम्मीद है कि सिनेमा हॉल फि र से पहले की तरह संचालित होंगे। वैसे अच्छी फि ल्मों को देखने के लिए दर्शक आने भी शुरू हो गए हैं।

रवि पारीक, संचालक, सूरज टॉकीज पहले के मुकाबले अब दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। उम्मीद है कि आने वाले समय में और बढ़ोतरी होगी। अब दोनों स्क्रीन चलानी शुरू कर दी हैं।
बबलू अग्रवाल, मैनेजर, कार्निवल सिनेमा