script

बीकानेर. कांग्रेस पार्षदों ने निगम भण्डार पर लगाया ताला

locationबीकानेरPublished: Jan 10, 2020 02:11:46 am

बीकानेर. वार्डों में लगाए सफाई कर्मचारियों की संख्या से नाराज कांग्रेस पार्षदों ने गुरुवार को नगर निगम भण्डार गृह के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन के दौरान निगम का एक भी सफाई वाहन भण्डार से बाहर नहीं निकल पाया।

Bikaner. Congress councilors lock the corporation store

बीकानेर. कांग्रेस पार्षदों ने निगम भण्डार पर लगाया ताला

बीकानेर. वार्डों में लगाए सफाई कर्मचारियों की संख्या से नाराज कांग्रेस पार्षदों ने गुरुवार को नगर निगम भण्डार गृह के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन के दौरान निगम का एक भी सफाई वाहन भण्डार से बाहर नहीं निकल पाया। पार्षदों ने मुख्य द्वार के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। पार्षद जावेद पडि़हार ने बताया कि निगम प्रशासन ने ८० वार्डों में जो सफाई कर्मचारी लगाने की जो व्यवस्था की है वह धरातल पर सही नहीं है। वार्डों में पहले से ही सफाई व्यवस्था गड़बड़ाई हुई थी, इस व्यवस्था से सफाई कर्मचारियों की संख्या और कम होने से हालात और भी बदतर हो जाएंगे। पार्षदों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को वार्डों के क्षेत्रफल, जनसंख्या और सफाई की स्थिति को दरकिनार किया गया है। विरोध प्रदर्शन में पार्षद शिव शंकर बिस्सा, आनन्द सिंह सोढ़ा, शांति लाल मोदी, प्रफुल्ल हटीला, मनोज जनागल, सुनील गेदर, अब्दुल वाहिद, वसीम अब्बासी, महेन्द्र सिंह बडगुजर, मनोज नायक, जावेद पंवार, शहजाद अली, युनूस अली, ताहिर हसन, अब्दुल सत्तार, आदर्श शर्मा, सुभाष स्वामी आदि मौजूद रहे।
आयुक्त के आश्वासन पर हटाया धरना
पार्षदों के विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे भण्डार गृह पहुंचे। पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल की आयुक्त से वार्ता हुई। प्रतिनिधि मंडल ने आयुक्त को बताया कि पहले से कम सफाई कर्मचारियों की संख्या को पूरा करने के बजाय निगम कर्मचारी और कम कर रहा है। यह व्यवस्था सही नहीं है। साथ ही सफाई कर्मचारियों को वार्डों के क्षेत्रफल, जनसंख्या और कचरे को मध्यनजर रखते हुए लगाने की मांग की। आयुक्त ने वार्डों में आंवटित किए गए सफाई कर्मचारियों की संख्या को रिव्यू कर जहां कर्मचारी कम है वहां और कर्मचारी लगाने की बात कही। आयुक्त के इस आश्वासन के बाद पार्षदों ने धरना हटाया।

ट्रेंडिंग वीडियो