Bikaner : जर्मनी में भारतीय लोक संस्कृति की छटा
बीकानेरPublished: Oct 08, 2023 11:52:34 pm
बीकानेर.जर्मनी के शहर रोइटलिंगेन में भारतीय लोक संस्कृति की छटा बिखरी। लोक गीत और पारंपरिक नृत्यों के आयोजन हुए। बीकानेर सहित देश के विभिन्न प्रांतों के निवासियों ने कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां दी।


Bikaner : जर्मनी में भारतीय लोक संस्कृति की छटा
बीकानेर.जर्मनी के शहर रोइटलिंगेन में भारतीय लोक संस्कृति की छटा बिखरी। लोक गीत और पारंपरिक नृत्यों के आयोजन हुए। बीकानेर सहित देश के विभिन्न प्रांतों के निवासियों ने कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां दी। आयोजन से जुड़े बीकानेर निवासी जसवंत सिंह व डिंपल राजपुरोहित ने बताया कि आराभी, सोहित, आराध्या, मोली, रेयांश व आरव ने गणेश वंदना की। राधिका व याधवी ने भरत नाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शामिल हुए देश के विभिन्न प्रांतों के निवासियों ने भरत नाट्यम, कथक, राजस्थानी घूमर, सांस्कृतिक गायन, तबला वादन आदि पारंपरिक लोक कलाओं की प्रस्तुतियां दी। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता हुई।