scriptआक्रोशित लोगों ने जताया विरोध, लगाया सड़क पर जाम | bikaner display nagar nigam | Patrika News

आक्रोशित लोगों ने जताया विरोध, लगाया सड़क पर जाम

locationबीकानेरPublished: May 14, 2019 08:06:38 pm

Submitted by:

Vimal

गलियों में भरा सीवर का गंदा पानी
 

bikaner display nagar nigam

आक्रोशित लोगों ने जताया विरोध, लगाया सड़क पर जाम

बीकानेर. शहर में जगह-जगह सीवर लाइन जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। मंगलवार को नगर निगम के सामने शिव मंदिर हनुमान हत्था क्षेत्र में सीवर लाइन जाम होने से सड़कों पर गंदा पानी जमा हो गया। गंदे पानी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया, वहीं राहगीरों को भी परेशानी हुई। गंदे पानी की समस्या से आक्रोशित लोगों ने पहले विरोध प्रदर्शन किया और सुनवाई नहीं होने पर सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सड़क पर जाम लगाने की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और निगम उपायुक्त जगमोहन हर्ष व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों की समझाइश की व समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
आश्वासन मिलने के बाद सड़क पर लगाए जाम को हटाया गया। इस दौरान शहर भाजपा अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य, उम्मेद सिंह राजपुरोहित, विजय सिंह पडि़हार, करणी सिंह, विक्की, अशोक कुमार, जितेन्द्र सिंह सहित मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
सीवर लाइन में डाल रहे नाले-नालियों का पानी
विरोध प्रदर्शन के दौरान मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन नाले-नालियों का गंदा पानी सीवर लाइन में डाल रहा है, इसके कारण आए दिन सीवर लाइन जाम हो रही है और गंदा पानी सड़कों पर फैला रहता है। कई बार निगम प्रशासन को इसकी सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं करने से लोग परेशान हैं। निगम प्रशासन ने सीवर लाइन की सफाई के लिए मौके पर मशीन को भेजकर सफाई कार्य शुरू करवाया। वहीं एसीएम बिन्दू खत्री ने भी निगम अधिकारियों के साथ निगम परिसर के पास स्थित नालों का निरीक्षण कर समस्या को जाना।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो