scriptबीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी पहुंची शोकाकुल परिवारों के पास | Bikaner East MLA Siddhi reaches mournful families | Patrika News

बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी पहुंची शोकाकुल परिवारों के पास

locationबीकानेरPublished: Jan 18, 2020 02:14:46 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

Bikaner East MLA Siddhi Kumari reaches mournful families: मृतकों के घर पहुंची विधायक ने शोक संतत्प परिवारजनों को सांत्वना दी।

बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी पहुंची शोकाकुल परिवारों के पास

बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी पहुंची शोकाकुल परिवारों के पास

बीकानेर. राजलदेसर-परसनेऊ मार्ग पर हुए सड़क हादसे में सुभाषपुरा क्षेत्र के आठ युवकों के निधन पर बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक सिद्धि कुमारी ने गहरा दु:ख व्यक्त किया। शुक्रवार को मृतकों के घर पहुंची विधायक ने शोक संतत्प परिवारजनों को सांत्वना दी।
इस मौके पर शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, श्याम सिंह हाडला, भाजपा लालगढ़ मण्डल अध्यक्ष विनोद करोल, पार्षद संजय गुप्ता, नरपत सिंह आदि ने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी।
भाजपा का विरोध: बिजली सतर्कता जांच के लिए नहीं जाएगी टीम

बीकानेर. बीकेईएसएल शहर के धार्मिक व आस्था स्थलों पर बिजली सम्बंधी कार्रवाई नहीं करेगी। किसी आस्था केन्द्र का मीटर खराब होगा तो नियमानुसार ही उसे बदला जाएगा। कंपनी के सीओओ शान्तनू भट््टाचार्य ने बताया कि शुक्रवार को भाजपा के पार्षद व नेता अपनी मांगों को लेकर कम्पनी के कॉरपोरेट कार्यालय आए थे। इस दौरान उन्होंने मीटर बदलने व वीसीआर के मामलों को उठाया। इस दौरान भट््टाचार्य ने भाजपा नेताओं को भरोसा दिलाया कि भविष्य में धार्मिक व आस्था स्थलों पर सतर्कता जांच दलों को नहीं भेजा जाएगा। अगर किसी आस्था स्थल का मीटर खराब पाया गया तो उसे भी नियमानुसार ही बदला जाएगा। यह काम भी लोगों को भरोसे में लेकर किया जाएगा। पिछले दिनों शिवबाड़ी मंदिर पर की गई सतर्कता की कार्रवाई को कम्पनी ने तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।

ये रहे मौजूद
कंपनी कार्यालय पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, मोहन सुराना, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पाबूदान सिंह, भूपेन्द्र शर्मा, विष्णु पुरी, अनिल शुक्ला, सलीम जोइया, अरविन्द किशोर आचार्य, श्याम ङ्क्षसह हाडला, मनीष सोनी सहित मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो