इन गांवों का किया चयन
उन्नत भारत अभियान योजना के तहत ग्रामीण विकास के लिए कानासर, नालबाड़ी, शोभासर, कावनी व बदरासर गांवों को ईसीबी कॉलेज की ओर से चयनित किया गया है।
यह है उन्नत भारत अभियान योजना
भारत सरकार के मानव संसाधन विभाग द्वारा वर्ष 2014 में शुरू की गई उन्नत भारत अभियान योजना का उद्देश्य देश के गावों के विकास के लिए उच्च शिक्षण संस्थाओं को ग्राम विकास का भागीदार बनाना है। उच्च शिक्षण संस्थान अपने ज्ञान व अनुभव के माध्यम से गांव की समस्याओं का व्यावहारिक हल निकाल सकें, इसके लिए इस योजना को लागू किया गया है।
-चयनित गांवों में पढ़ रहे सरकारी व ग्रामीण स्कूलों के सीनियर व हायर सेकेंडरी विद्यार्थियों को रोजगार सृजन, उद्यमिता व लघु स्तर पर व्यापार करने के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी देना।
-सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और प्रोग्रामों को ज्यादा प्रभावी बनाने हेतु चयनित गांवों के ग्रामीणों को शिक्षित करना।
-स्वच्छ व स्वस्थ भारत अभियान के बारे में जागरूक करना।
-पर्यावरण जागरूकता, कृषि उत्पादकता बढ़ाने के उपाय, वाटर हार्वेङ्क्षस्टग अर्थात बारिश के पानी को विभिन्न तरीकों से संचित करना या बचने के तरीकों पर जागरूकता अभियान चलाना।
इनका कहना है
इस अभियान के तहत चयनित किये गए पांच गांवों में अभियान के तहत जल्द ही कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इसके तहत गांवों में शिक्षा, वाटर हार्वस्टिंग, कृषि उत्पादकता व गांवों के विकास में रोड़ा बन रहे कारणों पता लगाया जाएगा।
-डॉ. नवीन शर्मा, कोऑर्डिनेटर, उन्नत भारत अभियान, ईसीबी
इस अभियान के तहत जल्द ही टीम का गठन कर कार्यक्रम शुरू किये जाएंगे। कोऑर्डिनेटर के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाना है।
- डॉ. मनोज कुड़ी, प्राचार्य, ईसीबी