बीकानेर

बीकानेर : अगले साल बीकानेर से दौड़ेंगी विद्युत ट्रेनें

bikaner news :अगले साल के अंत तक बीकानेर से इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौडऩी शुरू हो जाएगी। मंडल के रेवाड़ी से मेहन्द्रगढ़ के बीच ५० किमी तक विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। मुख्य संरक्षा आयुक्त परीक्षण (ट्रायल) कर इस रूट पर ट्रेनों का संचालन की सहमति भी प्रदान कर चुके है

बीकानेरNov 20, 2019 / 02:11 am

Jitendra

बीकानेर : अगले साल बीकानेर से दौड़ेंगी विद्युत ट्रेनें

बीकानेर . वह दिन दूरी नहीं जब उत्तर पश्चिमी रेलवे के बीकानेर मंडल में भी महानगरों की तर्ज पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेगी। बीकानेर मंडल में इन दिनों विद्युतीकरण का कार्य प्रगति पर है। कई रेल मार्गों पर विद्युतीकरण का काम चल रहा है। रेलवे सूत्रों की माने तो अगले साल के अंत तक बीकानेर से इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौडऩी शुरू हो जाएगी। मंडल के रेवाड़ी से मेहन्द्रगढ़ के बीच ५० किमी तक विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। मुख्य संरक्षा आयुक्त परीक्षण (ट्रायल) कर इस रूट पर ट्रेनों का संचालन की सहमति भी प्रदान कर चुके है। जल्द ही महेन्द्रगढ़ से लुहारु के बीच ४० किमी व इसके बाद रेवाड़ी से लुहारु तक सीधे ९० किमी तक विद्युतीकरण की लाइन हो जाएगी।
यहां चल रहा कार्य
सादुलपुर से रतनगढ़ के बीच में करीब १०० किमी तक विद्युत लाइन डालने का कार्य चल रहा है। इसी तरह रतनगढ़ से बीकानेर के बीच में करीब १२० किमी तक विद्युतीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इसमें फाउण्डेशन का निर्माण शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि अगले साल दिसंबर तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, लुहारु, सादुलपुर, हनुमानगढ़, रतनगढ़, बीकानेर तक विद्युतीकरण हो जाएगा।
यहां है प्रस्तावित
बीकानेर मंडल के ही बठिण्डा से सूरतगढ़ तक कार्य पूर्व में हो चुका है। आने वाले समय में सूरतगढ़ से लालगढ़ तक और लालगढ़ से फिर फलौदी तक विद्युतीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया जल्द ही होगी।
दो साल में पूरा होगा
बीकानेर मंडल में दो साल में काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद में सभी रूटों पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
जितेन्द्र मीणा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक

Home / Bikaner / बीकानेर : अगले साल बीकानेर से दौड़ेंगी विद्युत ट्रेनें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.