scriptभाई की दीर्घायु के लिए रखा उपवास, सूरज भगवान को लगाया रोटे का भोग | bikaner festival news | Patrika News
बीकानेर

भाई की दीर्घायु के लिए रखा उपवास, सूरज भगवान को लगाया रोटे का भोग

बीकानेर. परिवार में सुख-समृद्धि व भाई की दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाओं व बालिकाओं ने रविवार को सूरज रोटे व आसमाता का उपवास किए।

बीकानेरMar 25, 2019 / 09:39 am

dinesh kumar swami

bikaner festival news

भाई की दीर्घायु के लिए रखा उपवास, सूरज भगवान को लगाया रोटे का भोग

बीकानेर. परिवार में सुख-समृद्धि व भाई की दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाओं व बालिकाओं ने रविवार को सूरज रोटे व आसमाता का उपवास किए। सूर्य की पूजा-अर्चना कर रोटे का भोग लगाया। तो घरों में दीवार पर आसमाता की प्रतिकृति उकेर कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-स्मृद्धि की कामना की। इस बार दोनों ही पर्व एक ही दिन मनाए गए। भाई की दीर्घायु के लिए दोपहर बाद में घर की छत पर गोबर से सूरज की आकृति उकेरी। आटे से तैयार रोटा बनाकर सूर्य भगवान को भोग लगाया। पानी से सूर्य को अध्र्य दिया। बालिकाओं ने खेजड़ी पेड़ की पूजा अर्चना की। रोली-मोळी बांधकर अपने भाई की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान सूरज रोटे की कथा सुनी। उसके बाद घर पहुंचकर सूर्य अस्त से पूर्व उपवास का पारना किया। मान्यता के अनुसार एक धान आटे से बने रोटे का चूरमा, दही व सब्जी का सेवन कर उपवास का पारना खोला।

परिवार में सुख स्मृद्धि व उन्नति के लिए महिलाओं ने रविवार को आसमाता का पूजन किया। दिनभर उपवास रखा। खेजड़ी पेड़ की पूजा की। घरों में भी दीवार पर लाल व काले रंग से आस माता की आकृति को उकेर कर पूजा-अर्चना की गई। आसमाता की कथा सुनी। छबीली घाटी स्थित आसमाता मंदिर में महिलाओं की भीड़ रही। आसमाता का रोली, मोळी, चंदन, चावल से पूजन कर प्रसाद चढ़ाया। घर में सुख-स्मृद्धि की कामना की। महिलाओं ने दोपहर में ही व्रत का पारना किया। शहर में विभिन्न स्थानों पर सुबह से खेजड़ी पेड़ों के आगे व घरों में आसमाता उपवास को लेकर महिलाओं का जमावड़ा रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो