scriptपांचवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, एक सप्ताह में स्कूल में पहुंचेंगी अंकतालिकाएं | Bikaner- fifth board exam declared | Patrika News

पांचवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, एक सप्ताह में स्कूल में पहुंचेंगी अंकतालिकाएं

locationबीकानेरPublished: May 09, 2019 08:15:20 pm

Submitted by:

Atul Acharya

75 हजार विद्यार्थियों को मिली ‘ए प्लस’ ग्रेड

Bikaner- fifth board exam declared

पांचवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, एक सप्ताह में स्कूल में पहुंचेंगी अंकतालिकाएं

75 हजार विद्यार्थियों को मिली ‘ए प्लस’ ग्रेड

बीकानेर. पांचवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी किया गया। पांचवीं बोर्ड में ९५ हजार २७१ सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के करीब १३ लाख ९४ हजार २६२ विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परिणाम आरएसआइसीटी की उप निदेशक देवलता, पंजीयक के सहायक निदेशक रामकुमार आचार्य, प्रकोष्ठ अधिकारी गणेश बोहरा व विनोद जैन ने जारी किया। बोहरा ने बताया कि अंकतालिकाएं डाइट स्तर पर जारी की जाएंगी तथा इनकी प्रति डाइट के माध्यम से करीब एक सप्ताह में स्कूलों में भेजी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि पांचवी बोर्ड में ‘ए प्लसÓ ग्रेड में ७५ हजार ७८४, ‘एÓ ग्रेड में ७ लाख ६ हजार ८८७, ‘बीÓ ग्रेड में ४ लाख ६२ हजार ३४२, ‘सीÓ ग्रेड में एक लाख सात हजार २०९, ‘डीÓ ग्रेड में १६ हजार ४२७ विद्यार्थी रहे हैं। बोहरा ने बताया कि परीक्षा में करीब २९ हजार १६५ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इन विद्यार्थियों की जुलाई में फिर (फॉलोअप) परीक्षा होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो