scriptसटोरिये पर बदमाशों ने चलाई गोली, हालत गंभीर | bikaner- firing in indra market lunkaransar | Patrika News

सटोरिये पर बदमाशों ने चलाई गोली, हालत गंभीर

locationबीकानेरPublished: Aug 10, 2019 10:28:13 am

Submitted by:

Atul Acharya

firing- प्रथम दृष्टया फिरौती से जुड़ा मामला

bikaner- firing in indra market lunkaransar

सटोरिये पर बदमाशों ने चलाई गोली, हालत गंभीर

बीकानेर. लूणकरनसर. कस्बे के इन्द्रा मार्केट में शुक्रवार शाम बाइक पर आए बदमाशों ने एक सटोरिये पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। सटोरिये के पैर की जांघ में तीन गोलियां लगी हैं, उसे पीबीएम अस्पताल (PBM HOSPITAL) के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लूणकरनसर सीआइ ईश्वरानंद ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब ७:३० बजे लूणकरनसर के वार्ड २७ निवासी सुरेश कुमार महनोत (३७) पुत्र रतनलाल महनोत इन्द्रा मार्केट में एक धोबी की दुकान पर बैठा था।
इस दौरान लूणकरनसर के वार्ड २ निवासी दानाराम सियाग व एक अन्य युवक मोटरसाइकिल पर आए तथा देशी कट्टे से सुरेश पर ४-५ फायर कर भाग गए। बाजार में गोली चलने से एकबारगी अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद पुलिस वृत्ताधिकारी गिरधारीलाल ढाका व सीआइ ईश्वरानंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से चार कारतूस के खोल बरामद किए हैं, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया है।
दी थी धमकी
पुलिस के अनुसार घायल सुरेश क्रिकेट, चुनाव समेत अन्य सट्टे का काम करता है। हमलावर उससे कुछ समय से फोन पर पैसे मांग रहे थे तथा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने की बात सामने आई है।
विरोध में आज बाजार बंद:

लूणकरनसर व्यापार मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर बोथरा, भाजपा मण्डल के पूर्व अध्यक्ष राजपालसिंह शेखावत, विनोद चौपड़ा, राजाराम धतरवाल समेत सैकड़ों लोगों ने थाने पहुंचकर विरोध जताया व घटना के विरोध में शनिवार को बाजार बंद की घोषणा की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो