scriptनहर में तैरते मिले चार शव, फैली सनसनी | Bikaner- Four bodies floating in canal | Patrika News

नहर में तैरते मिले चार शव, फैली सनसनी

locationबीकानेरPublished: May 10, 2019 07:32:41 pm

Submitted by:

Atul Acharya

छत्तरगढ़ के चक ४६५ आरडी की घटना

Bikaner- Four bodies floating in canal

नहर में तैरते मिले चार शव, फैली सनसनी

बीकानेर. छत्तरगढ़. जिले की छत्तरगढ़ तहसील के चक ४६५ आरडी से गुजर रही इंदिरा गांधी नहर में शुक्रवार को चार शव तैरते मिले, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बाद में पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से शव निकाले।एसएचओ संदीप बिश्नोई ने बताया कि पुलिस को सुबह एक शव की सूचना मिली। पुलिस ने उसे निकलवाया तो तीन और शव तैरते मिले। शव बुरी तरह गले-सड़े होने के कारण बदबू मार रहे थे। इनमें दो शवों के हाथ-पैर बंधे हुए थे, जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सभी मृतकों की उम्र ३५-४० थी। शव पांच-छह दिन पुराने लग रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो