scriptबीकानेर. गंगाराम को दो बार मौका, पिता-पुत्र भी बने प्रधान | Bikaner. Gangaram got chance twice, father-son also became head | Patrika News

बीकानेर. गंगाराम को दो बार मौका, पिता-पुत्र भी बने प्रधान

locationबीकानेरPublished: Jan 02, 2020 02:28:28 am

Submitted by:

Jitendra

बीकानेर. साठ साल पहले बनी नोखा पंचायत समिति में अब तक ११ जनप्रतिनिधि १२ बार प्रधान पद संभाल चुके है। इनमें गंगाराम बिश्नोई को छोड़कर किसी भी जनप्रतिनिधि को दुबारा नोखा में प्रधान पद संभालने का मौका नहीं मिला है।

Bikaner. Gangaram got chance twice, father-son also became head

बीकानेर. गंगाराम को दो बार मौका, पिता-पुत्र भी बने प्रधान

बीकानेर. साठ साल पहले बनी नोखा पंचायत समिति में अब तक ११ जनप्रतिनिधि १२ बार प्रधान पद संभाल चुके है। इनमें गंगाराम बिश्नोई को छोड़कर किसी भी जनप्रतिनिधि को दुबारा नोखा में प्रधान पद संभालने का मौका नहीं मिला है। गंगाराम बिश्नोई अक्टूबर १९७२ से मई १९७७ तक और दूसरी बार जून १९८९ से जून १९९१ तक प्रधान रहे। कानीराज जैन पहले प्रधान पद बने। वे जुलाई-१९६० से जनवरी-१९६३ तक प्रधान रहे।
जानकारी के अनुसार नोखा में पिता और पुत्र दोनों को प्रधान पद संभालने का भी मौका मिला है। जेठाराम डूडी मई-१९८५ से जून-१९८९ तक प्रधान रहे। वहीं उनके पुत्र रामेश्वर लाल डूडी ने प्रधान का पद संभाला। नोखा पंचायत समिति में तीन महिलाएं भी प्रधान का दायित्व निभा चुकी हैं। रिक्ताराम तर्ड सबसे अधिक सात साल तक और भंवरी देवी ने सबसे कम करीब ढाई महीने तक प्रधान रहीं।
ये महिलाएं बनी प्रधान
नोखा पंचायत समिति में पहली बार भंवरी देवी प्रधान चुनी गई। दूसरी बार भागी देवी गोरा प्रधान बनी। वहीं तीसरी बार शारदा देवी बिश्नोई प्रधान निर्वाचित हुई।

ये रहे हैं प्रधान
नोखा पंचायत समिति में वर्ष १९६० से अब तक १२ प्रधान रहे हैं। प्रधान पद पर कानीराम जैन, चैन सिंह राजवी, रिक्ताराम तर्ड, गंगाराम बिश्नोई, जेठाराम डूडी, रामेश्वर लाल डूडी, भंवरी देवी, सहीराम बिश्नोई, भागी देवी गोरा, शारदा देवी बिश्नोई प्रधान रहे हैं। कन्हैया लाल सियाग वर्तमान में प्रधान है।
४३ सरपंच व ३५७ वार्ड पंचों का होगा निर्वाचन
पंचायत चुनाव में जिले की नौ में से चार पंचायत समितियों में सरपंच व वार्ड पंच के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में १७ जनवरी को नोखा, श्रीडूंगरगढ़ व पांचू पंचायत समितियों की १२९ ग्राम पंचायतों व ११४९ वार्ड पंचों के लिए चुनाव होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार नोखा पंचायत समिति में ४३ सरपंचों व ३५७ वार्ड पंचों के लिए १७ जनवरी को चुनाव होगा। चुनाव के लिए लोक सूचना ७ जनवरी को जारी होगी। ८ जनवरी तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। ९ जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी व चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। मतदान १७ जनवरी को सुबह ८ बजे से शाम ५ बजे तक होगा। मतदान के ठीक बाद पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी। उप सरपंच का चुनाव १८ जनवरी को होगा। सरपंच पद के लिए इस बार ईवीएम से मतदान होगा। जिले में पंचायत चुनाव के तहत दूसरा चरण का मतदान २२ जनवरी को होगा। बीकानेर पंचायत समिति की ५० में से ४७ ग्राम पंचायतों में मतदान होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो