बीकानेरPublished: Mar 19, 2023 08:57:31 pm
Vimal Changani
गणगौर पूजन उत्सव - घर-घर गवर का बासा देने व गीत-नृत्यों के आयोजन
शहर में गणगौर पूजन उत्सव परवान पर है। घर-घर और गली-मोहल्लों में गणगौर पूजन के साथ बासा देने, दांतणियां देने और घुड़ला घुमाने की रस्में चल रही ंहै। बालिकाएं व महिलाएं मां गवरजा की पूजा-अर्चना कर विविध पकवानों का भोग अर्पित कर रही हैं। देर शाम से रात तक चल रहे बासा देने की रस्म में गणगौर प्रतिमाओं के आगे बालिकाएं व महिलाएं पारंपरिक गणगौरी गीतों के गायन के बीच नृत्य प्रस्तुत कर रही हैं। अलसुबह घरों की छतों पर गवर पूजन के साथ गणगौरी गीत गूंज रहे हैं।