scriptbikaner- garbage collection | निगम गेट पर डाला कचरा, ट्रॉलियों के साथ प्रदर्शन | Patrika News

निगम गेट पर डाला कचरा, ट्रॉलियों के साथ प्रदर्शन

locationबीकानेरPublished: Dec 02, 2022 05:55:55 pm

Submitted by:

Vimal Changani

कचरा परिवहन करने वाली फर्म के श्रमिकों का निगम में प्रदर्शन

भुगतान नहीं होने पर जताई नाराजगी

निगम गेट पर डाला कचरा, ट्रॉलियों के साथ प्रदर्शन
निगम गेट पर डाला कचरा, ट्रॉलियों के साथ प्रदर्शन

शहर में ट्रैक्टर ट्रॉलियों के माध्यम से कचरा परिवहन कर रही फर्म के श्रमिकों ने गुरुवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान निगम के दोनों मुख्य दरवाजे के आगे कचरा डाल कर विरोध जताया व नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कचरे से भरी एक ट्रॉली को निगम परिसर में भी ले जाकर खड़ी कर दी गई, जबकि करीब डेढ दर्जन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को निगम कार्यालय के बाहर सड़क पर खड़ी कर प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन में शामिल श्रमिकों ने बताया कि निगम प्रशासन फर्म को पिछले तीन महीनों से भुगतान नहीं कर रहा है। इस कारण फर्म की ओर से उनको भुगतान नहीं किया जा रहा है। भुगतान नहीं होने से उनके समक्ष आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो गई है। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि निगम आयुक्त भुगतान बिलों को जानबूझकर अटकाए रखते है। इस कारण भुगतान होने में विलंब होती है। श्रमिकों ने हर महीने की पांच तारीख तक उनको भुगतान करवाने की पुख्ता व्यवस्था करवाने की मांग की।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.