बीकानेरPublished: Nov 09, 2022 09:45:34 am
Vimal Changani
गुरु नानक देव का 553 वां प्रकाश उत्सव - गुरुद्वारों में हुए धार्मिक अनुष्ठान
भोग श्री अखण्ड पाठ साहिब व मुख्य दीवान का आयोजन
गुरु नानक देव जी का 553 वां प्रकाश उत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। भोग श्री अखण्ड पाठ साहिब हुआ। मुख्य दीवान का आयोजन हुआ। रागी जत्थों की ओर से शबद कीर्तन किया गया। गुरु इतिहास पर व्याख्यान हुए। अरदास के बाद गुरु का लंगर अटूट बरता। शाम को गुरुद्वारों में दीपमाला व बाहरआतिशबाजी की गई।गुरुद्वारा गुरु नानक देव सादुल कॉलोनी में प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा सादुल कॉलोनी में 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक श्री अखंड पाठ साहिब लड़ी आरंभ हुई । मंगलवार को सुबह पांचवे श्री अखंड पाठ साहिब की पूर्णाहुति हुई। इसके बाद गुरबाणी का कीर्तन हुआ। देवेंद्र कौर डोली ने शब्द का गायन किया। हरजिंदर सिंह ने सतगुरु नानक परगटेया मिटी धुंध जग चानण होआ शब्द पढा। गुरप्रीत सिंह ने तबले पर संगत की। तारा सिंह ने गुरबाणी का कीर्तन किया । प्रधान जगदीश चंद्र सुखेजा ने सारी संगत का धन्यवाद किया । सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक गुरु का लंगर चलता रहा । गुरु की संगत ने गुरुबाणाी का कीर्तन सुना व गुरु का लंगर प्राप्त किया। देर शाम बाद गुरुद्वारा साहिब में रात को दीपमाला व आतिशबाजी की गई।