scriptbikaner hariyalo rajasthan | पौधरोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प | Patrika News

पौधरोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प

locationबीकानेरPublished: Jul 26, 2023 10:02:24 pm

Submitted by:

Vimal Changani

राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत हो रहे पौधरोपण को लेकर शहरवासियों में उत्साह है। बुधवार को अभियान के तहत राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान, बीकानेर के परिसर में पौधरोपण अभियान का आयोजन हुआ।

पौधरोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प
पौधरोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प

राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत हो रहे पौधरोपण को लेकर शहरवासियों में उत्साह है। बुधवार को अभियान के तहत राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान, बीकानेर के परिसर में पौधरोपण अभियान का आयोजन हुआ। अभियान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अभियान की शुरुआत नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीणा, वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी डॉ. नितिन गोयल, राजस्थान भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी सचिव राजेन्द्र जोशी ने पौधा लगाकर की।अभियान में शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति, जनप्रतिनिधि, समाजसेवा, स्वयं सेवी संस्थाओं, सरकारी अधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्कूली विद्यार्थियों सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए व पौधरोपण किया। पौधरोपण के दौरान पौधों के संरक्षण व अधिकाधिक पौधरोपण का संकल्प भी लिया गया।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.