scriptसिंचाई पानी के अभाव नहीं हो रहा मूंगफली का बिजान | bikaner hindi news | Patrika News

सिंचाई पानी के अभाव नहीं हो रहा मूंगफली का बिजान

locationबीकानेरPublished: Jun 21, 2021 08:58:05 pm

Submitted by:

Atul Acharya

किसानों ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया
 

सिंचाई पानी के अभाव नहीं हो रहा मूंगफली का बिजान

सिंचाई पानी के अभाव नहीं हो रहा मूंगफली का बिजान

सिंचाई पानी के अभाव नहीं हो रहा मूंगफली का बिजान

किसानों ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया

लूणकरनसर. कंवरसेन लिफ्ट नहर में किसानों को सिंचाई पानी नहीं मिलने से मूंगफली के बिजान से वंचित रहना पड़ रहा है तथा ऐसी स्थिति में इलाके में मूंगफली का उत्पादन भी असर पड़ सकता है। इस समस्या को लेकर जगदेववाला गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-६२ पर जन किसान पंचायत का आयोजन कर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। यहां किसानों ने जन किसान पंचायत के नेता जयनारायण व्यास व ब्राह्मण समाज विकास संस्था के अध्यक्ष प्रभुदयाल सारस्वत के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सारस्वत ने कहा कि नहर विभाग किसानों को सिंचाई का पानी नहीं दे रहा है तथा जून महीने में मूंगफली का बिजान होता है। ऐसी स्थिति में इस सप्ताह में सिंचाई पानी नहीं मिलने पर किसान मूंगफली के बिजान से वंचित रह जाएंगे। इस मुद्दे को लेकर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो