scriptपुरानी व जर्जर हवेली ढही | bikaner hindi news house collapsed | Patrika News

पुरानी व जर्जर हवेली ढही

locationबीकानेरPublished: Aug 02, 2021 09:11:01 pm

Submitted by:

Atul Acharya

पुरानी व जर्जर हवेली ढही

पुरानी व जर्जर हवेली ढही

पुरानी व जर्जर हवेली ढही

पुरानी व जर्जर हवेली ढही

बीकानेर. लखोटिया चौक में दशकों पुरानी और जर्जर हवेली सोमवार सुबह अचानक ढह गई। हवेली गिरने से एक बार क्षेत्र में अफरा-तफरा मच गई। हवेली के मलबे के गिरने से हुई आवाज और धूल के गुब्बारे को देख आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही जिस मार्ग पर हवेली का मलबा गिरा उस दौरान व्यस्तम मार्ग पर किसी प्रकार की आवाजाही नहीं थी, अन्यथा हादसा हो सकता था। सुबह करीब दस बजे पुरानी हवेली के ढहने की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इस पुरानी और जर्जर हवेली में मूलचंद प्रजापत का परिवार रहता था, हवेली की जर्जर स्थिति को देख परिवार ने कुछ दिन पहले ही इसे खाली किया था। निगम की ओर से पिछले माह हवेली की जर्जर स्थिति को देख नोटिस जारी किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो