पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा के अनुसार निगम प्रशासन को कई बार इस सीवरेज चैंबर की बदहाल और खतरनाक स्थिति से अवगत करवाया जा चुका है। पूर्व में महापौर भी इस चैंबर के कारण हो रही समस्या का निरीक्षण कर चुकी है, लेकिन आज तक इस समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है। शर्मा के अनुसार पब्लिक पार्क स्थित पम्पिंग स्टेशन का पानी इस चैंबर से होकर गुजतरता है। बड़ी मात्रा में पानी हेाने से रोज चैंबर ओवर फ्लो हो रहा है। टूटे चैंबर के कारण कोई दुर्घटना न हो इसके लिए क्षेत्रवासियों ने कुछ पत्थर रखने के साथ एक लकड़ी भी यहां खड़ी कर दी है ताकि दूर से ही चैंबर की जानकारी मिल जाए व वाहन चालक चैंबर की तरफ न आए।