बीकानेरPublished: Feb 20, 2023 08:05:24 pm
Ashish Joshi
मां आशापुरा स्वरूप के दर्शन के लिए उमड़ते हैं शहरवासी
बिस्सा चौक में इस बार होगी नौटंकी शहजादी , महाभ्यास 25 को
बीकानेर. होली के अवसर पर शहर में मंचित होने वाली रम्मतों में बिस्सा चौक में मंचित होने वाली नौटंकी शहजादी रम्मत विशेष लोकप्रिय है। दो बोला, चौबोला, दौड़, लावणी और गजल के माध्यम से मंचित होने वाली यह रम्मत एक शताब्दी से भी अधिक समय से मंचित हो रही है। उस्ताद जागनाथ एवं रमणसा बिस्सा के अखाड़े में मां आशापुरा स्वरूप के अखाड़े (रम्मत मंचन स्थल) पर पहुंचने और शहरवासियों की ओर से स्तुुति वंदना के साथ रम्मत का आगाज होता है। आशापुरा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी बिस्सा चौक में पहुंचते हैं। यह रम्मत पूरी रात मंचित होती है। इस बार बिस्सा चौक में नौटंकी शहजादी रम्मत का मंचन 1 मार्च की रात से प्रारंभ होगा व 2 मार्च की सुबह तक मंचित होगी।